{"_id":"5e26122c8ebc3e4b4335337b","slug":"nrc-baheri-news-bly392697647","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी- विरोध में महिलाएं फिर सड़क पर निकलीं.. पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरसी- विरोध में महिलाएं फिर सड़क पर निकलीं.. पुलिस ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषों को खदेड़ा, महिलाओं ने गाए देश भक्ति के गीत, पुलिस ने समझाबुझाकर घर भेजा
रिछा। एनआरसी के विरोध में सोमवार को बुर्कानशीं महिलाएं घरों से फिर निकलीं। हालांकि सड़क पर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इस दौरान उनके साथ मौजूद पुरुषों को पुलिस ने खदेड़ दिया और महिलाओं को समझाबुझाकर घर भेजा। इस दौरान महिलाओं ने देशभक्ति गीत गए।
रविवार को बुर्कानशीं महिलाओं के प्रदर्शन के बाद सतर्क पुलिस सोमवार को इलाके में दिनभर गश्त करती रही। इसी दौरान अपराह्न तीन बजे के करीब सूचना मिली कि कुछ महिलाएं हाथों में एनआरसी के विरोध में लिखे नारों की तख्तियां लिए जुलूस निकाल रही हैं। पुलिस जब तक पहुंची तब वह पास के एक राइस मिल मैदान में जुटी मिलीं। उनके साथ पुरुष भी थे। महिलाएं रिछा-जहानाबाद मार्ग की ओर बढ़ने लगीं तो पुलिस ने रोका दिया। इस पर उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्वक दुआ करने आई हैं। इसके बाद सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा गीत गाने लगीं। बाद में पुलिस ने उन्हें ने समझाबुझाकर घर भेजा। इस दौरान महिलाओं के पीछे चल रहे पुुरुषों को खदेड़ दिया।
सोमवार को कुछ महिलाएं दुआ के लिए एक राइस मिल के मैदान में जमा हुई थीं। वे रोड की तरफ बढ़ रही थीं, मगर घेराबंदी करके रोककर समझाकर घर भेज दिया गया। - दयाशंकर, इंस्पेक्टर देवरनिया।
विज्ञापन
बिना अनुमति प्रदर्शन-रोड जाम करने पर 53 के खिलाफ रिपोर्ट
देवरनिया। कस्बा रिछा में रविवार को बिना अनुमति से बुर्कानशीं महिलाओं के साथ प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पांच नामजद समेत 53 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें महिलाएं शामिल नहीं हैं। रविवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकालकर एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसमें अधिकतर संख्या महिलाओं की थी। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया था। इस दौरान एक घंटे मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। रिछा चौकी इंचार्ज रमेश शर्मा की ओर से सोमवार को थाना देवरनिया में शारिक, यासीन, मुजीब, मोहम्मद सुहेल व बख्तावर नामजद और 48 अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति जुलूस निकालकर मार्ग अवरुद्ध करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद लोगों की तलाश में दबिश दे रही है।