फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now with outpost intersection and fort road also face traffic jam

अब चौकी चौराहा और किला रोड पर भी जाम झेलिए

Mon, 28 Dec 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now with outpost intersection and fort road also face traffic jam
खोदाई के चलते कालीबाड़ी से निकलने में लोगों को हो रही परेशानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौकी चौराहे पर दामोदर पार्क से आगे निकली सीवर ट्रंक लाइन की खोदाई
विज्ञापन

किला रोड पर सिटी श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग के आगे भी खोदाई शुरू

बरेली। इसी हफ्ते शहर में दो और प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या शुरू हो जाएगी। पुलिस लाइन की तरफ से सीवर ट्रंक लाइन डालने के लिए चल रही खोदाई अब चौकी चौराहे पर दामोदर पार्क से आगे निकल आई है। उधर, सिटी श्मशान भूमि रेलवे क्रॉसिंग के सामने भी खोदाई शुरू हो गई है। चौपुला पर पहले से ही फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से रास्ता बंद है।
सीवर ट्रंक लाइन डालने के लिए खोदाई किए जाने से शहर की तमाम सड़कों और चौराहों पर पहले से शहर के लोग जाम झेल रहे हैं। श्यामगंज और कालीबाड़ी में खोदाई के बाद अब तक सड़क न बन पाने से यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। अब लोगों को चौकी चौराहा और किला रोड पर भी जाम झेलना पड़ेगा। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि किला रोड पर एक तरफ खोदाई शुरू की है। वहां अलग-अलग टुकड़ों में खोदाई का काम किया जाएगा ताकि सड़क पूरी तरह जाम न हो। उधर, दामोदर पार्क के आगे खोदाई पहुंचने पर एक तरफ का रास्ता रविवार को खोल दिया था। उन्होंने बताया कि कालीबाड़ी में भी एक सप्ताह के अंदर काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

किला रोड: सिटी श्मशान भूमि से पुल की ओर जाने वाला रास्ता बंद

रविवार से खोदाई का काम किला रोड पर शुरू हो गया और यहां से आगे किला पुल की ओर खोदाई होगी। खोदाई के दौरान रविवार को सिटी श्मशान भूमि क्रॉसिंग के सामने से किला पुल की ओर जाने का रास्ता ब्लॉक कर दिया गया था। लोग यहीं से दूसरी साइड पर होकर निकल रहे थे। यदि यहां टुकड़ों में खोदाई कर सड़क निर्माण नहीं किया गया तो यहां भी आने वाले समय में यातायात प्रभावित होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामोदर पार्क: कलक्ट्रेट की तरफ जाने के लिए अब एक ही रास्ता

पुलिस लाइन की ओर सड़क पर खोदाई का काम पहले ही पूरा हो चुका है। चौपुला की ओर काम बंद कर दिया गया है। यहां खोदाई अब दामोदर पार्क से आगे चौकी चौराहे की ओर बढ़ रही है। यहां चौराहे के एक हिस्से में कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरीकैडिंग की गई है। अब कलक्ट्रेट जाने के लिए एक रास्ता ही बचा है। चौकी चौराहे पर खोदाई शुरू होने पर यहां भीषण जाम शुरू हो सकता है।

कालीबाड़ी: दोबारा खोदाई शुरू होने से और बढ़ीं लोगों की दिक्कत

श्यामगंज से कालीबाड़ी तक सीवर ट्रंक लाइन का काम पिछले महीने पूरा हो गया था। इसी दौरान यहां पुरानी सीवर लाइन चोक होने के कारण उसके टैंक बनाने का काम शुरू किया गया। इसके लिए यहां दोबारा खोदाई शुरू कर दिए जाने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। दो पहिया वाहन वाले मिट्टी के ढेरों के ऊपर बमुश्किल निकल रहे हैं। अब यह खोदाई बरेली कालेज के करीब पहुंच गई है। जल निगम का दावा है कि एक सप्ताह में यहां काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed