फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now two SP Dehat in the district, responsibility given to IPS officers

Bareilly News: जिले में अब दो एसपी देहात, आईपीएस अफसरों को जिम्मेदारी

Tue, 20 Feb 2024 03:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 20 Feb 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Now two SP Dehat in the district, responsibility given to IPS officers
बरेली। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए शासन के निर्देश पर नई कवायद की गई है। पुलिस के लिहाज से देहात क्षेत्र को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। एक और आईपीएस अधिकारी को जिले में तैनात कर नियुक्ति दे दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने देहात क्षेत्र को दक्षिणी व उत्तरी जोन में विभाजित करने का प्रस्ताव पिछले दिनों मुख्यालय भेजा था। शासन से इसके लिए मंजूरी मिल गई है। साथ ही नए आईपीएस मानुष पारीक को यहां तैनात किया गया है। एसएसपी ने अभी तक एसपी देहात रहे मुकेश चंद्र मिश्रा को एसपी नार्थ (उत्तरी) के रूप में बहेड़ी, नवाबगंज और हाईवे सर्किल की जिम्मेदारी दी है। मिश्रा अब झुमका तिराहे के पास क्राइम ब्रांच के भवन में बैठेंगे।
विज्ञापन

यहां पिछले दिनों सीओ हाईवे का पद सृजित कर नितिन कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी ने एसपी साउथ (दक्षिणी) मानुष पारीक को सीओ सर्किल मीरगंज, आंवला और फरीदपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। वह एसएसपी दफ्तर परिसर में स्थित एसपी देहात के उसी दफ्तर में बैठेंगे, जिसमें अभी तक तक मुकेश चंद्र मिश्रा बैठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो- मानुष पारीक
राजस्थान के निवासी हैं पारीक
नए आईपीएस मानुष पारीक मूल रूप से झुंझुनू राजस्थान के निवासी हैं और 2020 के आईपीएस अधिकारी हैं। मानुष पारीक ने प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में सबसे पहले गाजियाबाद में सेवाएं दीं। इन दिनों वह एएसपी के तौर पर गोरखपुर में सीओ का काम देख रहे थे। प्रोन्नति के क्रम में उन्हें बरेली जिले में तैनाती दी गई है। पहले उनकी जगह बरेली में एएसपी ज्ञानदेव को भेजा गया था, पर उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया। उनकी जगह पारीक को जिम्मेदारी मिली है।

---
वर्जन
शासन स्तर से व मुख्यालय से मिले निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी अब दो एसपी संभालेंगे। एसपी साउथ के रूप में मानुष पारीक और एसपी नार्थ के तौर पर मुकेश चंद्र मिश्रा को नियुक्त किया है। उम्मीद है कि इससे अपराध या किसी अन्य घटना के वक्त पुलिसिंग ज्यादा चुस्त दुरुस्त तरीके से हो सकेगी। -घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed