{"_id":"64a1e8b74b90e9f2b7049094","slug":"now-travel-by-air-in-third-fare-bareilly-news-c-4-bly1005-196945-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: बरेली से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई का हवाई सफर हुआ सस्ता; जानिए नए रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: बरेली से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई का हवाई सफर हुआ सस्ता; जानिए नए रेट
Mon, 03 Jul 2023 03:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 03:37 PM IST
सार
छुट्टियां खत्म होने के बाद एयर ट्रैफिक 100 से घटकर अब 60 फीसदी जा पहुंचा है। लिहाजा, फ्लाइट की रिक्त सीटों पर किराया सामान्य स्तर पर आ गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
बरेली से बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और जयपुर के हवाई सफर के लिए ज्यादा किराया अदा कर रहे लोगों को अब राहत मिली है। छुट्टियां खत्म होने के बाद एयर ट्रैफिक 100 से घटकर अब 60 फीसदी जा पहुंचा है। लिहाजा, रिक्त सीटों पर किराया सामान्य स्तर पर आ गया है।
विज्ञापन
एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक 20 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई थीं। लोगों ने टूर प्लान कर रखे थे। इसमें दक्षिण, पश्चिम और उत्तर के धार्मिक स्थलों की बुकिंग ज्यादा रही। एडवांस बुकिंग ही 90 फीसदी से ज्यादा होने पर शेष सीटों पर तत्काल बुकिंग के लिए एअरलाइंस के नियमानुसार किराया तीन-चार गुना तक बढ़ गया था। मुंबई के लिए 15 हजार, बेंगलुरु के 20 हजार, जयपुर के 8 हजार और दिल्ली का सफर भी डेढ़ गुना महंगा हो गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान
विज्ञापन
अब ये है किराया
उन्होंने बताया कि अब एयर ट्रैफिक घटने पर किराया सामान्य स्तर पर आ गया है। मुंबई का किराया 5-6 हजार, बेंगलुरु का 6-7 हजार, जयपुर का 3,500-5,000, दिल्ली का 2-3 हजार रुपये पहुंच गया है। मुंबई और बेंगलुरु के लिए एयर ट्रैफिक 60-70 फीसदी दर्ज हो रहा है।ये भी पढ़ें- NIA Raid: आंवला के पेंटर का कराची कनेक्शन, पाकिस्तान से व्हाट्सएप पर आया था ये मैसेज, छापे के दौरान क्या कुछ.