फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the police will also resolve land related disputes on priority basis.

Bareilly News: जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण अब पुलिस भी प्राथमिकता से करेगी

Wed, 15 Apr 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Now the police will also resolve land related disputes on priority basis.
बरेली। जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण अब पुलिस भी प्राथमिकता से करेगी। इस तरह के मामलों की बाढ़ के बाद एसएसपी ने सभी सीओ को अपने क्षेत्र के भूमि विवादों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर विधिक कार्रवाई कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि भूमि संबंधी विवाद को अब बीट सूचना के रूप में दर्ज किया जाएगा। पुलिस सहायता नंबर 112 पर आने वाली सूचनाओं को भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित कराया जाएगा। राजस्व विभाग, नगर निगम और बीडीए के जरिये विवादित जमीन का ब्योरा एकत्र कर रजिस्टर में लिखा जाएगा। जमीन से जुड़े मुकदमों को भी भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित किया जाएगा। भूमि विवाद को तूल देने वाले पक्षों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। जनसुनवाई पोर्टल, अधिकारियों के पास आने वाली शिकायतों का राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण किया जाएगा। एसएसपी ने नई व्यवस्था में यह भी स्पष्ट किया है कि न्यायालय और मजिस्ट्रेट से आदेश कराए बिना पुलिस जमीन से संबंधित विवाद में हस्तक्षेप नहीं करेगी। जमीन विवाद समय से निपटाए जाएंगे। नगर निगम, बीडीए और चकबंदी से संबंधित शिकायत आने पर उन्हें भी निपटाया जाएगा। सीओ अपनी क्षेत्र के थानों में भूमि विवाद संबंधी काम करने वाली टीम का महीने में दो बार संबंधित एसडीएम से समन्वय कर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed