फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now the home guards of Aliganj police station have opened a front against the station in-charge

Bareilly News: अब अलीगंज थाने के होमगार्डों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 27 Jun 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Now the home guards of Aliganj police station have opened a front against the station in-charge
गुलड़िया। भमोरा थाने के बाद अब अलीगंज थाने में तैनात होमगार्डों ने थाना प्रभारी पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को एक दर्जन से अधिक होमगार्ड प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, इस मामले में एसएसपी बरेली को भी लिखित शिकायत भेजी गई है। इस दौरान होमगार्डों ने प्रदर्शन भी किया है।
विज्ञापन

अलीगंज थाने में तैनात होमगार्ड प्रदीप सिंह ने एसएसपी बरेली को भेजी शिकायत में कहा है कि थाना प्रभारी राजित राम उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बुलाते हैं। वहीं पर गाली-गलौज भी करते हैं। यही नहीं अपशब्द का प्रयोग कर थाने से भाग जाने को कहते हैं। इससे परेशान होकर थाने में तैनात होमगार्ड प्रदीप सिंह ने एसएसपी बरेली से कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को होमगार्ड प्रदीप के साथ उदय प्रताप, राज कुमार हरीश कुमार, कृष्ण वीर सिंह, सुरेंद्र पाल मिश्रा, हीरालाल, ओमप्रकाश, मुकेश चंद, आंगनलाल, रामेंद्र, महेश और सतीश आदि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन मंत्री लीलौर झील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसलिए उन्होंने शुक्रवार को अपने आवास पर मिलने के लिए होमगार्डों को बुलाया है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व भमोरा थाने के होमगार्डों ने भी थाना प्रभारी पर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर विरोध जताया था। उसी राह पर अब अलीगंज के होमगार्ड चल पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लगाए गए आरोप निराधार है : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी अलीगंज राजित राम ने बताया कि इनका विभाग और हमारा विभाग अलग-अलग है। ये ड्यूटी भी ठीक से नहीं करते। इसके विपरीत दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मैं किसी से भी अभद्रता नहीं करता। इन लोगों के कहने पर ही इनकी रात में ड्यूटी लगाई जा रही है। उन पर लगे आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed