फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now roadways buses will go to Anand Vihar, 50 percent buses will run till Kaushambi

अब आनंद विहार तक जाएंगी रोडवेज की बसें, 50 फीसदी बसें कौशांबी तक ही चलेंगी

Wed, 04 Nov 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now roadways buses will go to Anand Vihar, 50 percent buses will run till Kaushambi
demo photo - फोटो : अमर उजाला
बरेली। लॉकडाउन के बाद अब दूसरे प्रांतों में जाने के लिए रोडवेज बसों पर लगे प्रतिबंध बहाल होते जा रहे हैं। राजस्थान और उत्तराखंड के बाद अब दिल्ली के लिए आनंद विहार तक जाना आसान हो गया है। आनंद विहार के लिए उत्तर प्रदेश की बसों पर लगी पाबंदी मंगलवार से खत्म हो गई।
विज्ञापन

बरेली के दोनों डिपो की बात करें तो यहां से पांच दर्जन बसें दिल्ली जाती हैं। एसी बसों को छोड़ दें तो साधारण बसें आनंद विहार ही जाती हैं। लॉकडाउन से अब तक आनंद विहार जाने वाली बसों पर दिल्ली सरकार ने रोक लगा रखी थी। दिल्ली का आवागमन खुलने के बाद बरेली की बसों को कौशांबी तक जाने की अनुमति मिली थी। अब 50 प्रतिशत यानी तीस बसों को आनंद विहार बस अड्डे तक जाने की अनुमति दिल्ली सरकार ने दे दी है। इसमें बरेली डिपो और रुहेलखंड डिपो की बसें शामिल हैं। एआरएम (बरेली डिपो) चीनी प्रसाद ने बताया कि आनंद विहार तक बसों के जाने के आदेश मंगलवार से लागू हो गए हैं। फिलहाल बरेली से दिल्ली जाने वाली कुल बसों में से 50 प्रतिशत बसें अब भी कौशांबी तक ही जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed