फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now PM Modi's public meeting will be held in Amla, not Badaun

Bareilly News: अब बदायूं नहीं आंवला में होगी पीएम मोदी की जनसभा

Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Now PM Modi's public meeting will be held in Amla, not Badaun
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को बदायूं में होने वाली जनसभा के स्थल में बदलाव किया गया है। पार्टी की योजना के अनुसार पीएम मोदी आंवला और बदायूं लोकसभा की संयुक्त रैली देवचरा के आलमपुर में करेंगे। इससे पहले वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने यहां रैली की थी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को बरेली मंडल की तीन लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली बदायूं में प्रस्तावित थी, लेकिन हाईकमान के मंथन के बाद अब वह बदायूं की जगह आंवला लोकसभा क्षेत्र में पहली रैली करेंगे। यहां दोपहर करीब 12 बजे जनसभा करने के बाद पीएम शाहजहांपुर रवाना हो जाएंगे। वहां भी वे रैली करके सियासी माहौल को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश करेंगे। आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम की रैली का स्थल तय कर लिया गया है। उधर, अपर पुलिस महानिदेशक पीसी मीना ने सभास्थल, मंच, पार्किंग स्थल व हेलीपैड आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पीएम मोदी के 26 अप्रैल को शहर में होने वाले रोड शो से पहले भाजपा नेताओं ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोकसभा प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, वन मंत्री डॉ़ अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने अफसरों के साथ स्वयंवर बरात घर से शहीद पंकज चौक तक रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे। साथ ही प्रधानमंत्री के रोड शो से पहले सुरक्षा चाकचौबंद करने को कहा। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट, सभासद सतीश कातिब, नन्हेलाल गंगवार, रामकृष्ण शुक्ला, विष्णु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed