{"_id":"58dc0caf4f1c1b44776407fc","slug":"now-people-will-not-be-able-to-enter-the-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्टेडियम में नहीं घुस पाएंगे बाहरी लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्टेडियम में नहीं घुस पाएंगे बाहरी लोग
बरेली।
Updated Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Now people will not be able to enter the stadium
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाहरी तत्वों पर लगाम लगाने की तैयारी हो गई है। पूरे स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। खिलाड़ियों और कोच की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। जो शौकिया खिलाड़ी आएंगे उनको भी अपने अंगुठे का निशान देना होगा। उन्हें पंचिंग कार्ड भी जारी किया जाएगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आए दिन बाहरी तत्वाें के आने से कई प्रकार के विवाद पहले सामने आ चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से इस पर सख्ती बरती गई है। लखनऊ से स्टेडियम को सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत करने के लिए सुविधा प्रदान की गई है। आठ सीसीटीवी कैमरों को स्टेडियम के प्रवेश गेट, स्वीमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, मल्टीपरपस हॉल, जिमनेजियम, कार्यालय, स्टेडियम और खुले क्षेत्र में लगाया जाएगा। बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए कार्यालय, स्वीमिंग पूल, मल्टीपरपस हॉल, जिमनेजियम में मशीन लगेगी।
मार्निंग वॉक करने वालों को देनी होगी फीस
स्टेडियम में खिलाड़ियों के अलावा सुबह मार्निंग वॉक करने वाले लोगाें का शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है। शासन के आदेश के मुताबिक 200 रुपए शुल्क वसूला जाएगा। इन सभी को कार्ड भी जारी होंगे। बिना कार्ड के किसी भी व्यक्ति को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में शौकिया खिलाड़ियाें का प्रदर्शन
स्टेडियम आने वाले शौकिया खिलाड़ियों ने बुधवार को स्टेडियम में सुबह साढे़ 6 बजे से नौ बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बताया कि आरएसओ द्वारा बैडमिंटन हॉल की कोर्ट फीस पिछले साल भी बढ़ाई गई थी और इस बार भी बढ़ाई जा रही है, जबकि इसमें सरकार की ओर से कोई बढ़ोत्तरी नहीं है। फीस को प्रोत्साहन राशि के रूप में वसूल किया जा रहा है, जिसकी रसीद नहीं मिल रही है। इससे नाराज होकर खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम का बैनर के साथ मार्च किया।
स्टेडियम में बाहरी तत्व न आएं और महिला खिलाड़ियों को सुरक्षा मिले इसलिए बायोमेट्रिक हाजिरी और सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के अतिरिक्त आने वालाें का शुल्क शासन द्वारा तय किया गया है। इनका कार्ड भी जारी होगा।
मुद्रिका पाठक, आरएसओ