{"_id":"5d4f39e28ebc3e6ce3783fcc","slug":"now-opd-card-will-be-issued-in-sanskrit-bareilly-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज की पहल, अब संस्कृत भाषा में मिलेंगे ओपीडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज की पहल, अब संस्कृत भाषा में मिलेंगे ओपीडी कार्ड
Sun, 11 Aug 2019 03:11 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 11 Aug 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
संस्कृत में बनेगी ओपीडी कार्ड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज ने संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए एक नई पहल शुरू की है। यहां ओपीडी कार्ड संस्कृत में जारी किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने बताया कि संस्कृत केवल एक मात्र भाषा नहीं है अपितु संस्कृत एक विचार है। संस्कृत एक संस्कृति है, एक संस्कार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर का मानना था कि संस्कृत पूरे भारत को भाषाई एकता के सूत्र में बांध सकने वाली इकलौती भाषा हो सकती है। अत: उन्होंने इसे देश की आधिकारिक भाषा बनाने का सुझाव दिया था। इसके संरक्षण व संवर्धन में हमें अधिक से अधिक प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी कार्ड संस्कृत भाषा में जारी किए गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी सामान्य बोलचाल की भाषा में संस्कृत के शब्दों का प्रयोग करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन