फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now Nandani Krishak Samriddhi Yojana to increase milk productivity

Bareilly News: दूध उत्पादकता में वृद्धि के लिए अब नंदनी कृषक समृद्धि योजना

Fri, 01 Sep 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 01 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Now Nandani Krishak Samriddhi Yojana to increase milk productivity
बरेली। किसान सरकारी सहायता से थारपारकर, गिरी और साहीवाल प्रजाति की गाय का पालन करके डेयरी स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए नंदनी कृषक समृद्धि योजना लागू की गई है। इसके तहत प्रदेश में 25-25 दुधारू गायों की 25 इकाइयां स्थापित की जाएंगी। बरेली में तीन डेयरी स्थापित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

यदि आवेदन अधिक आते हैं तो लाटरी से लाभार्थी चुने जाएंगे। प्रत्येक इकाई को अधिकतम 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। अधिकतम 62 लाख रुपये की परियोजना बना सकते हैं। इसमें 31 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी में लीड बैंक मैनेजर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी लाभार्थियों का चयन करेंगे। कामधेनु और मिनी कामधेनु योजना के लाभार्थी इसमें लाभान्वित नहीं होंगे। पहले चरण में दस जनपदों में योजना लागू हो रही है। आगे इसे विस्तार दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट-

गाय की भारतीय प्रजातियों को प्रोत्साहन देने के लिए यह योजना लागू की गई है। उन्नत प्रजाति की देशी गाय खरीद कर लाने के लिए भाड़े में भी अनुदान है। योजना में चयनित लाभार्थी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से एक लाख रुपये तक कीमत की गाय खरीद सकेंगे। डॉ. मेघश्याम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed