फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now it does not go home, it has also become an environment

अब नहीं जाते घर, यहां भी बन गया है माहौल

Tue, 24 Oct 2017 01:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 24 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
सूर्य की उपासना का पर्व छठ पूजा नहाय खाय के साथ मंगलवार से शुरू हो जाएगा। पर्व को लेकर पूर्वांचल के लोगों में खासा उत्साह है। तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सैकड़ों परिवार आजीविका केे लिए यहां आए तो अब यहीं के होकर रह गए हैं। अब वे छठ मनाने अपने पैतृक घर (पूर्वांचल/बिहार) नहीं जाते हैं। यहां शहर में भी विभिन्न जगहों पर अन्य लोगों के साथ समूह में छठ पूजा उल्लास के साथ करते हैं। यहां रुहेलखंड विश्वविद्यालय में तमाम लोग पूर्वांचल और बिहार के हैं।   
विज्ञापन

मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के महासचिव राजबहादुर सिंह गोरखपुर के हैं। बोले, त्योहार पर तो घर नहीं जा पाते हैं, बीच-बीच में जरूर चले जाते हैं। बोले, अब यहां भी त्योहार का माहौल है। बाजार है, जो पहले नहीं था। अब सब कुछ उपलब्ध होने लगा है। इसलिए यहीं रहकर उत्साह के साथ त्योहार मनाते हैं।  
विज्ञापन

देवेंद्र राम मऊ जिले से हैं। 1980 में बरेली आए थे। इसके बाद यहीं के होकर रह गए। बोले, वैसेे तो परिवार के लोगों के साथ त्योहार मनाने की खुशी ही अलग होती है, लेकिन अब यहीं परिवार जैसा माहौल मिलने लगा है। हम दो भाई मिलकर त्योहार मनाते हैं। अब यहां 63 परिवार जुटने लगे हैं। अबकी और बढ़ने की संभावना है। बताया, यहां के भी तमाम परिवार त्योहार मनाने लगे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रीत गोरखपुर से हैं और यूनिवर्सिटी में क्लर्क हैं। कहते हैं पहले हम लोग हर साल छठ पूजा के लिए घर जाते थे, मगर अब 10 साल से त्योहार पर नहीं गए हैं। बताया, मां हमारे साथ हैं। बड़े भाई भी यहीं हैं। इसलिए अब कैंपस में ही मिलजुलकर पूजा करते हैं। साल में कभी एकाध बार घर हो आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed