{"_id":"67575d95a95888b9f20b2d38","slug":"notices-of-outstanding-tax-sent-to-the-people-living-in-the-district-panchayat-area-bareilly-news-c-4-lko1064-538151-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला पंचायत क्षेत्र में रहने वालों को भेजे बकाया टैक्स के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला पंचायत क्षेत्र में रहने वालों को भेजे बकाया टैक्स के नोटिस
विज्ञापन
बरेली। जीआईएस सर्वे की त्रुटियां ठीक नहीं हुईं, गृहकर और जलकर की वसूली में भी नगर निगम पिछड़ गया। अब नगर क्षेत्र से बाहर के लोगों के नाम भी बकाया टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। एक मामला सोमवार को महापौर उमेश गौतम के सामने आया। पार्षद ने जांच की मांग की। महापौर ने कर विभाग के अधिकारियों को गड़बड़ी दूर करने के निर्देश दिए हैं।
पार्षद छंगामल मौर्य का कहना है कि नगर निगम ने जिला पंचायत क्षेत्र में आने वाले लोगों को भी गृहकर-जलकर के बकाया के नोटिस भेजे हैं। एक मामला धौरेरामाफी रकबे में बने मकान का है। जो रकबा ग्राम पंचायत का है, उसे जीआईएस सर्वे में नगर निगम क्षेत्र का दर्शा दिया गया।
इस पर उन्होंने कर विभाग में शिकायत की है। वहीं पार्षद राजेश अग्रवाल का कहना है कि शिविर लगाने के बाद भी करदाताओं की दिक्कतें दूर नहीं हो पा रहीं हैं। अधिकारी आश्वासन देकर काम चला रहे हैं। ब्यूरो