{"_id":"679bd457d11188de9e0a8e9a","slug":"notice-was-given-to-the-owners-and-heavy-fine-was-imposed-bareilly-news-c-4-1-bly1039-571265-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कब्जेदारों को नोटिस देकर लगाया भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कब्जेदारों को नोटिस देकर लगाया भारी जुर्माना
विज्ञापन
शाही। तालाब के कब्जेदारों पर जांच टीम ने भारी भरकम जुर्माना तय किया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट को पेश कर दी गई है।
दौली जवाहरलाल में गांव के पूर्वी हिस्से में बने साढ़े तीन बीघा रकबा वाले तालाब के करीब आधे हिस्से पर गांव के 11 लोग कब्जा कर चुके हैं। इससे गांव के सैकड़ों परिवारों के घरों के नालों का गंदा पानी गलियों में इकट्ठा होकर बीमारी पैदा कर रहा है। गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार को ग्राम प्रधान चमन सिंह सीसी रोड बनाने के लिए पहुंचे तो कब्जेदारों ने सड़क का विरोध करते अभद्रता करते हुए उन्हें खदेड़ दिया था और सड़क निर्माण रुकवा दिया था।
इसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने एसडीएम मीरगंज और थाना पुलिस से की थी। बुधवार को प्रमुखता से छपने के बाद एसडीएम ने मामले में संज्ञान लिया। राजस्वी कर्मी को भेजकर तालाब की पैमाइश करवाई, जिसमें 11 लोगों के कब्जे मिले। इन सभी को नोटिस देकर भारी-भरकम लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी को जुर्माना अदा कर कब्जे को खाली करना होगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। संवाद