{"_id":"68b9fcec72e47c638e05488b","slug":"notice-to-satya-service-station-and-mahesh-hp-petrol-pump-owner-bareilly-news-c-4-vns1074-718839-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सत्या सर्विस स्टेशन व महेश एचपी पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सत्या सर्विस स्टेशन व महेश एचपी पेट्रोल पंप मालिक को नोटिस
Fri, 05 Sep 2025 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत बृहस्पतिवार को उपायुक्त खाद्य मदन यादव और डीएसओ मनीष सिंह ने छह पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। डेलापीर स्थित सत्या सर्विस स्टेशन और यूनिवर्सिटी के सामने के महेश एचपी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार बिना हेलमेट के पेट्रोल लेते पाए गए। शौचालय भी गंदे थे। इस पर इन पंप मालिकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीएसओ ने बताया कि लगभग सभी पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल के बैनर लगे हैं। पूर्ति निरीक्षकों और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र व तहसील के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। टीम ने प्रभा सिनेमा के सामने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, श्यामगंज के बजरंग ऑटो सर्विस, यूनिवर्सिटी के सामने महेश एचपी, स्पर्श लॉन के समीप के रुहेलखंड फिलिंग स्टेशन और सौ फुटा रोड स्थित भव्य फिलिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया है।