फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to four firms for not carrying out construction work as per standard

Bareilly News: मानक के अनुसार निर्माण कार्य न करने पर चार फर्मों को नोटिस

Sun, 21 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Notice to four firms for not carrying out construction work as per standard
बरेली। मानक के अनुसार निर्माण कार्य न करने वाली चार फर्मों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 25 फीसदी कम दर पर ठेका लेने वाली बरेली मंडल की चार प्रतिष्ठित ए श्रेणी की फर्मों पर अब ब्लैकलिस्ट होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग को शिकायत मिली थी कि निमार्ण कार्य में कंपनियों ने मानकों को पूरा नहीं किया है। मुख्य अभियंता अजय कुमार की जांच में पाया गया कि इन कंपनियों ने तकनीकी मानकों के अनुसार काम नहीं किया गया है। जांच में पाया गया कि आधुनिक बैच मिक्स की जगह पुराने ड्रम बेस्ड प्लांट का अवैध उपयोग किया जा रहा है। साइट से प्रोजेक्ट मैनेजरों और जिम्मेदार इंजीनियरों की अनुपस्थिति मिली है, वहीं इसके साथ ही फर्म ने कम लागत के चक्कर में सामग्री की गुणवत्ता से समझौता भी किया है। जांच के घेरे में लखनऊ की एसएस इंफ्रोजोन, बदायूं की एबी इंफ्राजोन, गाजियाबाद की बीपी कंस्ट्रक्शन और बरेली की शर्मा कंस्ट्रक्शन आई है। इनकी फर्माें की ओर से निर्मित भमोरा-शाहबाद, फरीदपुर-बीसलपुर सहित शाहजहांपुर और पीलीभीत की प्रमुख सड़कें बनने के कुछ माह बाद से ही वह उखड़ने लगी है। ऐसे में अब विभाग ने चारों कंपनियों को 15 दिन का कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed