फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to five sellers of fertilizers and seeds license of one shop cancelled in Bareilly

Bareilly News: खाद-बीज के पांच विक्रेताओं को नोटिस, एक दुकान का लाइसेंस निरस्त

Fri, 08 Aug 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 05:37 PM IST
सार

बरेली में संयुक्त कृषि निदेशक डीवी सिंह ने शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में खाद बीज की दुकानों पर भंडारण-बिक्री आदि का सत्यापन किया। इस दौरान कई दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं। इस पर संबंधी के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Notice to five sellers of fertilizers and seeds license of one shop cancelled in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक डीवी सिंह को खाद-बीज की पांच दुकानों पर रेट बोर्ड लगा नहीं मिला। न ही दुकानदार उन्हें खाद-बीज भंडारण और बिक्री के दस्तावेज दिखा पाए। पीओएस मशीन भी काम करती नहीं मिली। बिना पीओएस मशीन के ही खाद बांटी जा रही थी। वहीं, नोटिस और जवाब की कार्रवाई के बाद जिला कृषि अधिकारी ने खाद विक्रेता आईएफएफडीसी का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में संयुक्त कृषि निदेशक ने खाद-बीज की कई दुकानों पर पहुंचकर भंडारण-बिक्री आदि का सत्यापन किया है। इस दौरान श्याम फर्टिलाइजर, दीप्ति खाद भंडार, बाला जी बीज भंडार, साहू खाद ट्रेडर्स और पप्पू मौर्या बीज भंडार के यहां उन्हें काफी अनियमितताएं मिली हैं। यह दुकानदारों किसानों के बीच में बिना पीओएस मशीन के ही खाद-बीज बांट रहे थे। मशीनें खराब बताई गईं। खाद-बीज का भंडारण भी उचित नहीं पाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा में नई पहल: मैदान में उतरी बरेली पुलिस की वीरांगना यूनिट, अपराध पर प्रहार करेंगी लेडी कमांडो
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त कृषि निदेशक की मांग पर दुकानदार उन्हें खाद-बीज के भंडारण और बिक्री संबंधी अभिलेख भी नहीं दिखा सके हैं। इनकी दुकानों पर खाद-बीज का रेट का कोई बोर्ड भी नहीं लगा पाया गया। जिस पर इन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि यदि इन दुकानदारों का जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

किसान सेवा केंद्र खाद के साथ बेच रहा था अतिरिक्त उत्पाद
फतेहगंज पश्चिमी में ठेरिया खेत का आईएफएफडीसी (इंडियन फार्म फॉरेस्ट्री डेवलपमेंट कोऑपरेटिव लिमिटेड) कृषक सेवा केंद्र खाद के साथ ही किसानों को अन्य उत्पाद खरीदने को विवश कर रहा था। इस मामले में किसानों की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने उसके खाद भंडारण एवं बिक्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि किसानों की शिकायत पर मामले की जांच की गई थी। शिकायत सही मिली तो कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जवाब संतोषजनक न होने पर उसका लाइसेंस निरस्त किया है।

जिले में मौजूद है 2.57 लाख बोरी यूरिया
जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि जिले में खाद का अभाव नहीं है। वर्तमान में सभी 142 सहकारी समितियों और 900 से अधिक निजी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है। इन केंद्रों पर 2.57 लाख बोरी यूरिया खाद है। इसी तरह 1.35 लाख बोरी डीएपी, 1.18 लाख बोरी एनपीके खाद बिक्री केंद्रों पर मौजूद है। एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) 19,430 बोरी और सिंगल सुपर फॉस्फेट 66,360 बोरी खाद बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed