फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to five sellers of fertilizers and seeds, license of one cancelled

Bareilly News: खाद-बीज के पांच विक्रेताओं को नोटिस, एक का लाइसेंस निरस्त

Sat, 09 Aug 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Notice to five sellers of fertilizers and seeds, license of one cancelled
बरेली। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक डीवी सिंह को खाद-बीज की पांच दुकानों पर रेट बोर्ड लगा नहीं मिला। न ही दुकानदार उन्हें खाद-बीज भंडारण और बिक्री के दस्तावेज दिखा पाए। पीओएस मशीन भी काम करती नहीं मिली। बिना पीओएस मशीन के ही खाद बांटी जा रही थी। विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, जिला कृषि अधिकारी ने खाद विक्रेता आईएफएफडीसी का लाइसेंस निरस्त किया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर संयुक्त कृषि निदेशक ने खाद-बीज की कई दुकानों में भंडारण-बिक्री आदि का सत्यापन किया। इस बीच श्याम फर्टिलाइजर, दीप्ति खाद भंडार, बालाजी बीज भंडार, साहू खाद ट्रेडर्स और पप्पू मौर्या बीज भंडार में उन्हें अनियमितताएं मिलीं हैं। यह दुकानदारों बिना पीओएस मशीन के ही खाद-बीज बांट रहे थे। मशीनें खराब बताईं गईं। खाद-बीज का भंडारण भी उचित नहीं पाया गया। संयुक्त कृषि निदेशक की मांग पर दुकानदार उन्हें खाद-बीज के भंडारण और बिक्री संबंधी अभिलेख भी नहीं दिखा सके। इनकी दुकानों पर खाद-बीज रेट का कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। इस पर इन विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि यदि इन दुकानदारों का जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

------
किसान सेवा केंद्र खाद के साथ बेच रहा था अतिरिक्त उत्पाद
फतेहगंज पश्चिमी में ठेरिया खेत का इंडियन फार्म फॉरेस्ट्री डेवलपमेंट कोऑपरेटिव लिमिटेड (आईएफएफडीसी) कृषक सेवा केंद्र खाद के साथ ही किसानों को अन्य उत्पाद खरीदने को विवश कर रहा था। इस मामले में किसानों की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने खाद भंडारण एवं बिक्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि किसानों की शिकायत पर मामले की जांच की गई थी। शिकायत सही मिली तो कारण बताओ नोटिस दिया गया था। जवाब संतोषजनक न होने पर उसका लाइसेंस निरस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में मौजूद है 2.57 लाख बोरी यूरिया
जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि जिले में खाद का अभाव नहीं है। वर्तमान में सभी 142 सहकारी समितियों और 900 से अधिक निजी केंद्रों पर 2.57 लाख बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है। इसी तरह 1.35 लाख बोरी डीएपी, 1.18 लाख बोरी एनपीके खाद बिक्री केंद्रों पर मौजूद है। म्यूरेट ऑफ पोटाश (एमओपी) 19,430 बोरी और सिंगल सुपर फॉस्फेट 66,360 बोरी खाद केंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed