फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice to fireworks sellers, details of even watchmen sought

Bareilly News: आतिशबाजी विक्रेताओं को नोटिस, पहरेदार तक का विवरण मांगा

Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Notice to fireworks sellers, details of even watchmen sought
प्रभारी अधिकारी आयुध ने तीन दिनों में जवाब न दाखिल करने पर कार्रवाई के लिए भी चेताया
विज्ञापन


बरेली। दीपावली पर्व निकट आते ही आतिशबाजी के थोक विक्रेताओं और निर्माणकर्ताओं के यहां नियमों के अनुपालन की जांच-पड़ताल का काम तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रभारी अधिकारी आयुध ने जिले के सभी 59 पटाखा कारोबारियों और चार निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। प्रभारी अधिकारी एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने थोक विक्रेताओं से चार बिंदुओं पर जवाब-तलब किया है। तीन दिन में जवाब न देने की दशा में कार्रवाई के लिए भी चेताया है।
उन्होंने कारोबारी के व्यापारिक प्रतिष्ठान की गतिविधियों और कार्य करने वाले कर्मियों से संबंधित रजिस्टर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस रजिस्टर में प्रतिष्ठान पर कार्यरत कर्मियों को आतिशबाजी के रखरखाव एवं सावधानी के बारे में प्रतिदिन प्रशिक्षण का विवरण दर्ज करने का नियम है। इन कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी तलब किया है।
विज्ञापन

निर्देश हैं कि आतिशबाजी वाले प्रतिष्ठान स्थल पर रात में पहरेदार की मौजूदगी अनिवार्य है। प्रभारी अधिकारी ने आतिशबाजी के प्रत्येक थोक कारोबारी से प्रतिष्ठान पर पहरेदारी के नियुक्त कर्मी का नाम, पता और उसका मोबाइल नंबर भी मांगा है। संबंधित सूचनाएं अगले तीन दिन में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि उन्हें पता चला कि आतिशबाजी के कई थोक विक्रेता और निर्माण व भंडारणकर्ता लाइसेंस में दी गई शर्तों का अपने कारोबार में पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 थोक कारोबारियों के लाइसेंस की अवधि खत्म

सिरौली कस्बे के मोहल्ला फरजंद नगर में शराफत शाह, इज्जतनगर के भगवानपुर धिमरी में सखावत हुसैन, फरीदपुर के घारमपुर बुखरा के हाफिज अहमद, आंवला के देवचरा में कदीर अहमद, नवाबगंज के मोहल्ला कहारन में शंभू दयाल के आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस का समय पूरा हुए छह महीने बीत चुके हैं। बहेड़ी के आनंद कुमार, फरीदपुर के घारमपुर में सरताज, नवदिया झादा में हेमवती वर्मा, मीरगंज के शेखूपुरा के मो. आसिफ और सौ फुटा रोड इज्जतनगर के पते की बीनू गंगवार के लाइसेंस का भी नवीनीकरण नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed