फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Notice given to Hatmana procurement center in-charge for not weighing

Bareilly News: हथमना खरीद केंद्र प्रभारी को तौल न करने पर दिया नोटिस

Thu, 30 Oct 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Notice given to Hatmana procurement center in-charge for not weighing
बहेड़ी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडे ने धान खरीद केंद्रों का टीम के साथ बुधवार को जायजा लिया। मंडी यार्ड में आरएफसी के अलावा अन्य एजेंसी के खरीद केंद्रों में कम तौल होने पर नाराजगी जताई। हथमना में 18 अक्तूबर से खरीद केंद्र प्रभारी ने तौल ही नहीं की थी। उन्होंने केंद्र प्रभारी को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडे ने डीएस पीसीयू मनोज कुमार, जिला प्रबंधक वीरेंद्र सिंह के साथ दोपहर में मंडी यार्ड में छापा मारा। आरएफसी के छह खरीद केंद्रों पर नौ हजार के पार खरीद मिली, लेकिन यहीं पर लगे अन्य एजेंसियों के खरीद केंद्रों पर मात्र एक हजार क्विंटल धान की खरीद मिली। इस पर उन्होंने खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। वह ग्राम हथमना में पीसीएफ के धान खरीद केंद्र पहुंचे तो वहां किसान परेशान मिले। किसानों ने उन्हें घेर लिया और बताया कि केंद्र प्रभारी गुरु वचन सिंह तौल नहीं कर रहे हैं। जब अधिकारियों ने अभिलेख की जांच की तो पता चला 18 अक्तूबर से अभी तक धान की खरीद शून्य है। केंद्र प्रभारियों को चेतावनी के साथ नोटिस दिया है। संवाद
विज्ञापन

--
रिछा में धीमी गति खरीद होती मिली
रिछा मंडी यार्ड में आरएफसी के खरीद केंद्र पर मात्र खरीद होते मिली, लेकिन वहां भी खरीद की चाल बेहद धीमी थी। बाकी खरीद केंद्र में तौल होते नहीं मिली। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडे ने बताया कि देहात के कई केंद्रों पर खरीद कम होने की सूचना थी। इसलिए निरीक्षण किया गया है। बिचौलियों को खरीद केंद्र में फटकने भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed