फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not to drink so much water from being wasted

कहीं पानी बर्बाद हो रहा तो कहीं पीने को नहीं

Sat, 16 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Not to drink so much water from being wasted
पानी
शहर के इलाकों में पानी की समस्या खत्म नहीं हो रही है। जगतपुर में पानी की लाइन टूटी पड़ी है, जिससे लगातार पानी का बहाव हो रहा है। बहाव रोकने के लिए अभी तक कोई उपाय नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर इलाकाें में पीने के पानी के लिए लोग जद्दोजहद कर रहे हैं। सुबह और शाम को दूसराें के घर से लाइन लगाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहसवानी टोला में सुबह और शाम को नरेंद्र के घर के पास लोगों की लाइन सिर्फ पानी के लिए लगती है। नरेंद्र अपने घर से एक लंबा पाइप निकालते हैं और रोजाना करीब 50 से 80 बाल्टी पानी इलाके के लोग ले जाते हैं। इनके यहां सबमर्सिबल लगा है। यहां पिछले दो माह से पानी की समस्या है। मार्च में बिजली का काम करने वाली केईआई कंपनी ने खुदाई में पाइप फाड़ा तो आज तक उसे नगर निगम ठीक नहीं कर सका है। एक तरफ पानी का बहाव जारी है और दूसरी तरफ पानी नहीं मिल रहा। यही हाल पुराने आरटीओ कार्यालय के पास और सर्किट हाउस चौराहे के पास भी है। यहां पानी के  लीकेज से कीचड़ तक हो गया है। 
विज्ञापन

- जगतपुर वाटर टैंक के पास पानी की बर्बादी जारी 
जगतपुर में वाटर टैंक के पास रोजाना पानी की बर्बादी लीकेज के चलते हो रही है। रोजाना सुबह और शाम को पानी की सप्लाई शुरू होते ही लीकेज शुरू हो जाता है। सैकड़ों लीटर पानी रोजाना ऐसे ही बह रहा है। जमीन के अंदर पानी क ा पाइप लीक होने से यह समस्या है। वाल्व खराब होने से भी यह दिक्कत है। पानी का बहाव 24 घंटे जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबी राजपूत, एई,जलकल
वाटर टैंक में पानी की लीकेज की समस्या पता है। इसे मैं देखकर आया हूं। इसे जलनिगम को ठीक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed