फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not even half of the expected online voting

उम्मीद की आधी भी नहीं हुई ऑनलाइन वोटिंग

Sun, 29 May 2016 02:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 29 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के द्वितीय चरण में बरेली के लोगों ने अपने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए उम्मीद के हिसाब से वोटिंग नहीं की। निर्धारित तारीख से दो दिन पहले तक मात्र 57 हजार से भी कम मतदाताओं ने ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से शहर के सिविल लाइन, पीलीभीत बाईपास और राजेंद्र नगर को विकसित करने के सुझाव दिए। शासन ने छह जून को स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की समीक्षा को मीटिंग बुलाई है। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन योजना के द्वितीय चरण में 30 मई तक होने वाली ऑनलाइन वोटिंग में राजेंद्र नगर और डीडीपुरम का इलाका काफी पिछड़ गया। इस इलाके को रेट्रोफिटिंग के माध्यम से स्मार्ट बनाने के पक्ष में मात्र 16 फीसदी वोट पड़े। सिविल लाइन, रामपुर गार्डन, बरेली जंक्शन, चौपुला चौराहा, दर्जी चौक, शहामतगंज, सेटेलाइट, गांधी उद्यान और अक्षर विहार के 1270 एकड़ एरिया को स्मार्ट बनाने के पक्ष में 42 प्रतिशत लोगों ने ऑनलाइन वोट डाले। पीलीभीत बाईपास रोड, छोटी विहार, उमंग फेस टू, उत्सव पार्ट एक और दो, महानगर कालोनी, सुरेश शर्मा नगर, सुपर सिटी, ग्रीन पार्क कालोनी, ग्रेटर ग्रीन पार्क और एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय एरिया को स्मार्ट बनाने के लिए 41 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। ऑनलाइन वोटिंग में सिविल लाइन और पीलीभीत बाईपास एरिया के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। दोनों के बीच मात्र एक फीसदी का अंतर है। कंसल्टेंट एजेंसी को दोनों में से कोई एक एरिया ही स्मार्ट सिटी के लिए चुनना होगा। कंसल्टेंट एजेंसी के प्लानिंग हेड मुजीबुर्रहमान के अनुसार ऑनलाइन वोटिंग में चयनित एरिया को स्मार्ट बनाने के लिए डिजाइन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट पूंजी निवेश और रोजगार के साधनों पर प्लानिंग कर रहे हैं। छह जून के बाद स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का काम तेज होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed