{"_id":"66231619a7d6892630021c45","slug":"not-a-single-vote-was-cast-in-inayatpur-village-till-noon-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-101951-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इनायतपुर गांव में दोपहर तक नहीं पड़ा एक भी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इनायतपुर गांव में दोपहर तक नहीं पड़ा एक भी वोट
Sat, 20 Apr 2024 06:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। मिलक पिछौड़ा गांव के मजरा इनायतपुर में सड़क निर्माण सहित अन्य मांगों की सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीण वोट डालने के लिए घरों से निकले ही नहीं। जानकारी होने पर गांव पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाया, इसके बाद मतदान शुरू हुआ।
गांव में कुल 628 मतदाता हैं। गांव के राजकुमार, जमुना प्रसाद, नरेशपाल, नरोत्तम कुमार, छेदालाल जगपाल आदि ने बताया कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों को खोदा गया था, उनकी मरम्मत अब तक नहीं हुई है। गांव में लकड़ी के पोल लगे हुए हैं। ट्रांसफार्मर भी खराब हैं। कई बार शिकायत की गई मगर सुनवाई नहीं हुई। इसको देखते हुए हमने इस बार मतदान न करने का फैसला किया था।
गांव में मतदान न होने की सूचना पर बिजली निगम के एक्सईएन चमन प्रकाश, एसडीओ अमित गंगवार को नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने जल्द मांगों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। समयसीमा समाप्त होने तक यहां 431 वोट डाले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अधिकारियों के समझाने पर वोट डालने निकले
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर में दोपहर तक बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदान करने नहीं पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि गांव में सड़क व जगत नदी पर पुल न बना होने के चलते ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का फैसला किया है। इसके बाद एडीएम व एसपी देहात गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद मतदान तेज हुआ। संवाद