फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   North Eastern Railway will collect rain water

Bareilly News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से वर्षा जल संचय करेगा पूर्वोत्तर रेलवे

Wed, 12 Jun 2024 06:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
North Eastern Railway will collect rain water
बरेली। भूजल स्तर में सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्वोत्तर रेलवे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जरिये वर्षा जल का संचय करेगा। इसके लिए इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, कासगंज, लालकुआं समेत 10 रेलवे स्टेशनों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है। कई स्थानों पर काम लगभग पूरा हो गया है। अन्य स्टेशनों पर वर्षा का सीजन शुरू होने से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सभी मंडलों के स्टेशनों, रेलवे अस्पतालों और प्रशासनिक भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी, कासगंज स्टेशन, कासगंज और लालकुआं कोचिंग डिपो में हार्वेस्टिंग सिस्टम सिस्टम का काम अमृत भारत योजना के तहत लगभग पूरा हो चुका है। पीलीभीत, काठगोदाम, हल्द्वानी, काशीपुर, रूद्रपुर सिटी, फर्रूखाबाद और कन्नौज स्टेशनों पर भी काम जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के 36 स्टेशनों पर 50 रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य है। इनमें ज्यादातर का काम पूरा हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed