फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nominations for the by-election in Ward 28 of the city will begin on April 10.

Bareilly News: शहर के वार्ड 28 के उपचुनाव के लिए नामांकन 10 अप्रैल से होंगे

Thu, 09 Apr 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Nominations for the by-election in Ward 28 of the city will begin on April 10.
बदायूं। शहर के वार्ड नंबर 28 के सभासद वाहिद के निधन से रिक्त हुए पद को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अनुमति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। इससे संबंधित वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि 10 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 16 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 18 अप्रैल पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 अप्रैल पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। नाम पत्रों की बिक्री से लेकर जांच, वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन सदर तहसील में स्थित न्यायालय नायब तहसीलदार कादरचौक परिसर में होगा। मतगणना सदर तहसील मुख्यालय में होगी। ऐसे में इच्छुक प्रत्याशी इस अवधि में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

नामांकन के बाद उनकी जांच कर वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार का अवसर मिलेगा। पांच मई को मतदान के बाद सात मई को मतगणना कराई जाएगी। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा और वार्ड को नया प्रतिनिधि मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed