{"_id":"698648381dd510069e018363","slug":"nodal-officer-made-report-on-quack-jaiveer-bareilly-news-c-4-vns1074-821840-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झोलाछाप जयवीर पर नोडल अफसर ने कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झोलाछाप जयवीर पर नोडल अफसर ने कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। गलत इलाज के आरोप में अवैध क्लीनिक सील करने के बाद झोलाछाप पर रिपोर्ट दर्ज कराने से बच रहे अफसर बैकफुट पर आ गए हैं। फजीहत के बाद शुक्रवार को नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार ने झोलाछाप जयवीर के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
13 जनवरी को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण के संबंध में बारादरी थाने से पत्र मिला था। 14 जनवरी को स्थलीय जांच में सनराइज कॉलोनी में जयवीर नामक व्यक्ति पृथ्वी फार्मा क्लीनिक नाम से बोर्ड लगाकर बगैर पंजीकरण के लोगों का इलाज कर रहा था। वह कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सका। तत्काल क्लीनिक सील कर दिया गया। प्रथम दृष्टया अपराध होना पाया गया। लिहाजा, जयवीर के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।
दो दिन पूर्व डोहरा गौटिया निवासी शिशुपाल ने नोडल अफसरों पर झोलाछाप से मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा किया था। बेटे अजय को जमीन पर लिटाकर झोलाछाप पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की थी। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया था। ब्यूरो