{"_id":"5f0b63578ebc3e63bf1e09aa","slug":"nodal-officer-angry-do-not-blow-in-air-get-sprayed-in-drains-bareilly-news-bly4124484186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर नाराज...हवा में मत उड़ाओं, नालियों में कराओ स्प्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर नाराज...हवा में मत उड़ाओं, नालियों में कराओ स्प्रे
विज्ञापन
फरीदपुर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
फरीदपुर में सड़क पर दवा का छिड़काव होता देख भड़के सहगल
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ लौटते हुए फिर फरीदपुर में रुके नोडल अफसर नवनीत सहगल ने नाला सफाई का निरीक्षण करते वक्त सफाई कर्मचारियों को सड़कों पर स्प्रे करते देखा तो नगर पालिका के अधिकारियों की क्लास ले ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हवा में दवा छिड़काव से कुछ नहीं होगा। नालों की अच्छी तरह सफाई कराकर उसमें स्प्रे कराई।
सहगल ने फरीदपुर में सीडीओ से कहा कि यह जांच करके रिपोर्ट दीजिए कि यहां कहां और कितना सफाई कार्य हुआ है। इसके बाद नोडल अफसर फरीदपुर के गांव हरेला पहुंचे। वहां भी गंदगी और कीचड़ पर चूना डालकर हकीकत को छिपाने की कोशिश की गई थी लेकिन उन्होंने बीडीओ से पूछताछ की तो कलई खुल गई। नोडल अफसर ने पूछा कि यहां इतने घूरे के ढेर क्यों लगेे हैं। बीडीओ ने बताया कि लोगों से हटाने को कहा है लेकिन जमीन उन्हीं की है। इसलिए कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। नोडल अफसर ने कहा कि ये नहीं चलेगा। अगली बार आकर इसी गांव में रुककर व्यवस्था देखूंगा। गांव वालों ने शिकायत की कि यहां कुछ सोलर लाइटें लगी हैं, वे भी खराब हो गई हैं। गांव में दिन में बमुश्किल दो घंटे ही बिजली आती है। गांव में बरातघर न बने होने की शिकायत भी की गई।

विधायक जी से कहिए.. कम्प्यूटर भी लग जाएगा
रविवार को सहगल भरतौल गांव भी पहुंचे। वहां विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल पहले से मौजूद थे। नोडल अफसर ने यहां आदर्श स्कूल का देखा। शिक्षकों से पूछा तो बताया गया कि यहां कम्यूटर नहीं है। सहगल ने कहा कि विधायक जी से कह दीजिए तो यहां कम्प्यूटर की व्यवस्था भी हो जाएगी।
विज्ञापन