{"_id":"6642a7a60eda1743a20c7c44","slug":"no-trace-of-tea-sellers-wife-and-daughter-found-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-101196-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चाय विक्रेता की पत्नी व बच्ची का पांच दिनों बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चाय विक्रेता की पत्नी व बच्ची का पांच दिनों बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
- दूसरे समुदाय का युवक ले गया अपने साथ, आरोपी के न पकड़े जाने पर हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हाफिजगंज। चाय विक्रेता की पत्नी व उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में दूसरे समुदाय का युवक अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पांच दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहने से सोमवार को विश्व हिंदू परिषद सहित कई संगठनों ने थाने पर पहुंचकर गुस्सा जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महिला के पति ने दूसरे समुदाय के युवक पर लव जिहाद, धर्मांतरण के उद्देश्य पहले फुसलाकर उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कस्बा के ही बॉबी, उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रिंस कपूर, कृष्ण अवतार शर्मा, नंदकिशोर व बजरंग दल से प्रेम कुमार, शिवम, शिवसागर, आशु थाना पुलिस से महिला व उसके बच्चे को खोज निकालने एवं आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया है।
पुलिस ने गठित की टीम
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को बरामद करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द ही महिला व उसका बच्चा बरामद कर लिया जाएगा।