फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No storm, no rain, power cut in more than 50 villages, 80 thousand people faced problems

Bareilly News: आंधी न बारिश, 50 से अधिक गांवों में बिजली गुल, 80 हजार ने झेली परेशानी

Sat, 03 May 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
No storm, no rain, power cut in more than 50 villages, 80 thousand people faced problems
गुलड़िया। आंधी न बारिश, लेकिन बिजली उपकेंद्र पुन्नापुर के फीडर गुलड़िया गौरी शंकर से जुड़े 50 से अधिक गांवों में बृहस्पतिवार रात से बिजली गुल है। फीडर व ट्रिपिंग के चलते 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। बिजली कर्मी फॉल्ट को ठीक करने में जुटे रहे। खबर लिखने तक शुक्रवार रात तक बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई थी। इससे 80 हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप है। बंदी का कारण कोई बताने को तैयार नहीं है। इससे पहले इलाके को पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही थी, वो भी बंद हो गई है। पूरे-पूरे दिन इलाके की बिजली गायब रहना आम बात हो गई है। शुक्रवार को सुबह में आंधी और हल्की बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि उससे पहले से बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 24 घंटे बाद भी फीडर को नहीं लगाया जा सका।
विज्ञापन

बिजली कर्मियों व अधिकारियों के नहीं उठे फोन
गर्मी के साथ बढ़ रही परेशानी को देखते हुए दिनभर उपभोक्ता बिजलीकर्मियों से लेकर अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठे। इससे लोगों में रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे बिजली भी परेशान करने लगी है। देहात के लिए 18 घंटे आपूर्ति देने का रोस्टर बनाया गया है, लेकिन क्षेत्र में मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है, वो भी सिर्फ रात में, दिन में तो पूरे पूरे दिन बिजली गुल रहती है। पिछले एक सप्ताह से ऐसा ही रुटीन बना हुआ है। रात को आठ बजे आपूर्ति दी जाती है और सुबह पांच से छह बजे काट दी जाती है। रात में ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इसके बाद पूरे दिन आपूर्ति बंद रहती है । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फीडर की क्षमता बढ़ाई गई थी
इस फीडर की क्षमता बढ़ाकर डेढ़ गुना भी कर दी गई है, फिर भी नियमित आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इस मामले में कई उपभोक्ताओं ने जूनियर इंजीनियर पुन्नापुर से शिकायत भी की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस मामले में फीडर पर तैनात जेई से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

--
शुक्रवार को तेज हवा के कारण आपूर्ति बंद रखी गई थी। बृहस्पतिवार की रात आपूर्ति सुचारु की गई है। हो सकता है कुछ स्थानों पर फॉल्ट के कारण बिजली बाधित हो। इसको दिखवाया जाएगा।-विशाल शर्मा, अधीक्षण अभियंता, बरसेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed