{"_id":"686596a44bd7027c0e0f95b2","slug":"no-room-in-regular-trains-most-of-the-special-trains-are-running-empty-bareilly-news-c-4-bly1015-673623-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नियमित ट्रेनों में नो रूम, ज्यादातर विशेष गाड़ियां दौड़ रहीं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नियमित ट्रेनों में नो रूम, ज्यादातर विशेष गाड़ियां दौड़ रहीं खाली
विज्ञापन
बरेली। नियमित ट्रेनों में जहां नो रूम होने के बाद टिकट बुकिंग बंद हो गई है वहीं, ज्यादातर विशेष गाड़ियां खाली दौड़ रही हैं। इन ट्रेनों में बंपर सीटें हैं। लेटलतीफी और किराया ज्यादा होने के कारण यात्री विशेष गाड़ियों को तवज्जो नहीं दे रहे। गौर करने की बात यह है कि जिन मार्गों की नियमित ट्रेनें फुल हैं, उन्हीं रूटों पर विशेष ट्रेनों में हजारों की संख्या में सीटों की बुकिंग बाकी है।
गर्मियों के इस सीजन में रेलवे ने बरेली होते हुए 35 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया था। इनमें से आधी से ज्यादा ट्रेनों के फेरे पूरे होने के बाद इनका संचालन बंद हो गया है। शेष गाड़ियों के लिए भी यात्री नहीं मिल रहे। दूसरी ओर पूर्वांचल, बिहार की ओर से दिल्ली, पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड आने-जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही।
बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन 20 से ज्यादा विशेष गाड़ियां ऐसी हैं जिनमें स्लीपर से लेकर एसी श्रेणियों में 200-890 सीटें तक खाली हैं। हालांकि, कुछ रूटों पर यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे ने 14 विशेष गाड़ियों के फेरों में विस्तार भी किया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
इन विशेष ट्रेनों में बंपर सीटें
04303 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष, 04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष, 05049 छपरा-अमृतसर विशेष, 05050 अमृतसर-छपरा विशेष, 05113 छपरा-आनंद विहार वाया गोरखपुर विशेष, 05114 आनंद विहार -छपरा वाया गोरखपुर विशेष, 05301 मऊ-अंबाला वाया गोरखपुर विशेष, 05302 अंबाला-मऊ वाया गोरखपुर, 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार, 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष, 04025 रक्सौल-दिल्ली विशेष, 04605 गुवाहाटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष, 04019 बरौनी-आनंद विहार विशेष, 04020 आनंद विहार-बरौनी विशेष, 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष, 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली विशेष, 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर विशेष, 05305 छपरा-आनंद विहार विशेष और 05306 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेनों की स्लीपर समेत एसी श्रेणियों में 890 तक सीटें खाली हैं।