{"_id":"68716bb11714aeaccd0b4b9b","slug":"no-room-in-12-trains-going-to-jammu-till-august-bareilly-news-c-4-bly1003-679695-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जम्मू जाने वाली 12 ट्रेनों में अगस्त तक नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जम्मू जाने वाली 12 ट्रेनों में अगस्त तक नो रूम
विज्ञापन
बरेली। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। इस बीच बरेली होते हुए जम्मू जाने वाली ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई हैं। इस वजह से अगस्त तक नियमित ट्रेनों में टिकट बुकिंग बंद हो गई है। विशेष गाड़ियों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि जम्मू के लिए कुछ और विशेष ट्रेनों के संचालन और कुछ गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जा रहा है।
सप्ताह में एक दिन चलने वाली 14691 मोरध्वज एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस, प्रतिदिन चलने वाली 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, प्रत्येक सोमवार को चलने वाली 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस और प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली 22317 हमसफर एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 12355 अर्चना एक्सप्रेस, सप्ताह में एक दिन चलने वाली 15651 लोहित एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है। 15655 कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणियों में नो रूम है। इस कारण इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग बंद कर दी गई है।
फेरों में इजाफा, मगर कन्फर्म टिकट नहीं
बरेली होते हुए जम्मू जाने वाली विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके बावजूद इन ट्रेनों में अगस्त के अंत तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। बरेली होकर जम्मू जाने वाली 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन, 05193 छपरा-उधमपुर विशेष ट्रेन, 04605 गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन, 03221 राजगीर-उधमपुर विशेष ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। संवाद