फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No outsider reached Transport Nagar, RI worked alone

Bareilly News: ट्रांसपोर्ट नगर में नहीं पहुंचा बाहरी, आरआई ने अकेले किया काम

Thu, 09 Apr 2026 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
No outsider reached Transport Nagar, RI worked alone
बरेली। ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को वाहनों की फिटनेस का काम कराने वाला संबंधित बाहरी व्यक्ति गायब दिखा। वहीं आरआई अपना कामकाज अकेले ही करते दिखे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में कतारबद्ध खड़ा कराया... 25 मिनट में जांच दी 35 वाहनों की फिटनेस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर में बाहरी व्यक्ति के सिंडिकेट के रूप में काम कराने का जिक्र किया गया। वहीं बिथरी चैनपुर क्षेत्र में हाईवे के किनारे बने स्वचालित परीक्षण केंद्र की पड़ताल की। यहां पाया गया कि सिंडिकेट के जरिए इन वाहनों की फिटनेस जांच कराई जाती रही। इसमें यह भी दिखाया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर में बाहरी व्यक्ति किस प्रकार वाहनों को लाइनअप करके फिटनेस के लिए तैयार करता रहा। साथ ही वाहन संचालकों का अभिलेख भी उसके पास मौजूद दिखा। उसके ऊपर जेसीबी संचालक से फिटनेस के नाम पर मोटी रकम लेने का भी आरोप है। जिसके बाद बुधवार को पुन: टीम जांच करने पहुंची तो वह बाहरी व्यक्ति गायब रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार देखी गई।

...................
वर्जन ...
मैं बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ आया हूं। फिटनेस के नाम पर किसी प्रकार की लापरवाही व बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं होना चाहिए। पूरे प्रकरण की जांच कराने के बाद दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। - कमल गुप्ता, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed