{"_id":"6abc1df37780602032056fd1","slug":"no-nominations-filed-on-the-first-day-10-candidates-collected-14-nomination-papers-bareilly-news-c-4-bly1015-977919-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, 10 उम्मीदवारों ने लिए 14 पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले दिन नहीं हुआ नामांकन, 10 उम्मीदवारों ने लिए 14 पर्चे
Wed, 30 Sep 2026 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार से कमिश्नरी कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि, 10 उम्मीदवारों ने कुल 14 नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन को लेकर कमिश्नरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
निर्वाचन अधिकारी (आरओ) मंडलायुक्त शंभू कुमार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने कक्ष में मौजूद रहे। इसी अवधि में प्रत्याशियों को आरओ और सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करना था। पहले दिन प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया छह अक्तूबर तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्तूबर को ही की जाएगी। प्रत्याशी नौ अक्तूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरी परिसर में पुलिस बल की तैनाती किया गया है। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहा।