फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No interference in Shariat in the name of new Waqf Act Maulana Adnan Raza made a big announcement

Bareilly: 'नए वक्फ एक्ट के बहाने शरीयत में दखल नहीं करेंगे बर्दाश्त', मौलाना अदनान रजा ने दिया बड़ा बयान

Sat, 05 Apr 2025 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 06:37 PM IST
सार

ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध किया है। रजा कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि शरीयत में किसी भी तरह की दखल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वक्फ की हिफाजत के लिए सड़क से लेकर कोर्ट तक हर कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
No interference in Shariat in the name of new Waqf Act Maulana Adnan Raza made a big announcement
मौलाना अदनान रजा कादरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि नए वक्फ एक्ट के बहाने शरीयत में दखल देने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मस्जिद, कब्रिस्तान, मदरसे और तमाम तरह के वक्फ की हिफाजत के लिए सड़क से लेकर कोर्ट तक हर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि शरीयत के मुताबिक वक्फ की गई संपत्तियों के प्रबंधन में गैर-मुस्लिमों को शामिल करने की साजिश भी कामयाब नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन

मौलाना अदनान रजा कादरा ने कहा कि मुसलमानों पर जुल्म-ज़्यादती करने के नए-नए रास्ते खोजने में जुटी हुकूमत यह भूल गई है कि हमारे बुज़ुर्गों ने अपनी संपत्तियां वक्फ की हैं। अगर प्रबंधन के मामलों में गड़बड़ियां हैं तो संविधान के दायरे में रहते हुए उनकी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसमें किसी को एतराज नहीं होता बल्कि हम इसमें आगे बढ़कर साथ देते ताकि जरूरतमंदों को उनका हक मिलता। 

यह भी पढ़ें- Waqf Bill: निदा खान बोलीं- जिनके घर वक्फ की जमीनों पर बने, वही कर रहे विरोध; मौलाना तौकीर पर भी साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारें आती-जाती रहती हैं- मौलाना 
अदनान रजा ने कहा कि यह नया एक्ट केवल संख्या बल के आधार पर लागू किया जा रहा है। इसके पास होने और न होने में बहुत बड़ा अंतर नहीं है। हुकूमत यह न भूले कि सरकारें आती-जाती रहती हैं। उन्होंने कहा कि दरगाह आला हजरत और आरएसी ने ज़ुल्म के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है। इस बार भी हम पूरी ताकत लगाएंगे। सड़क से लेकर कोर्ट तक अपना अधिकार मांगेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उलमा और पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी शराफत और शांतिप्रियता को बुजदिली समझने की गलती हुकूमत को महंगी पड़ सकती है। आला हजरत को चाहने और मानने वाले मुसलमान हिंदुस्तान के कोने-कोने में मौजूद हैं। हर प्रदेश और जिले में सक्रियता के साथ काम किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों पर बुरी नजर डालने वालों को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जो कुछ करने की जरूरत होगी, वो करने से हम पीछे नहीं हटेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed