{"_id":"5f44182a8ebc3e4ae00fb6ae","slug":"no-hope-for-relief-at-the-moment-if-not-possible-trouble-will-increase-further-bareilly-news-bly4173091134","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल उम्मीद नहीं राहत की.. नहीं संभले तो और बढ़ेगी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल उम्मीद नहीं राहत की.. नहीं संभले तो और बढ़ेगी आफत
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के मुताबिक सात दिन बाद ही पता चल सकेगी वास्तविक स्थिति
विज्ञापन
जिले में अभी 74 फीसदी रिकवरी और चार फीसदी है संक्रमण की दर
बरेली। कोरोना संक्रमितों की तादाद में कुछ कमी आने पर अफसर भले ही राहत की उम्मीद जता रहे हों मगर विशेषज्ञ अभी सात दिन और संक्रमण का ग्राफ देखने के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रहे हैं। उनके मुताबिक, सात दिनों में संक्रमण की दर में करीब छह फीसदी तक गिरावट दर्ज हुई है जो अच्छे संकेत हैं फिर भी अगर लोग बचाव के प्रति लापरवाह हुए तो संक्रमण की दर फिर से बढ़ने की आशंका है।
संक्रामक रोग चैप्टर के अध्यक्ष रहे डॉ. अतुल अग्रवाल के अनुसार संक्रमण की दर में फिलहाल गिरावट दर्ज हो रही है। इसे अच्छा संकेत तो माना जा सकता है, लेकिन राहत मिल गई है, यह नहीं कहा जा सकता है। कोरोना के पीक पर जाने या उसमें गिरावट होने की दर अभी तक निर्धारित नहीं हो सकी है। आमतौर पर 10 से 15 फीसदी से ज्यादा संक्रमित करीब 20 दिन तक मिलें तो इसे पीक माना जा सकता है, ठीक उसी तरह गिरावट की दर भी दो फीसदी पर आकर ठहर जाए तभी इसे राहत माना जाएगा। ढाई से तीन हजार सैंपल में हर दिन सौ के आसपास संक्रमित मिल रहे हैं। यानी संक्रमण की दर अभी चार फीसदी तक है। जब यह आंकड़ा दो फीसदी तक पहुंच जाएगा, तभी इसे राहत माना जाना बेहतर होगा। हालांकि, तब तक लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
हालात काबू में आ गए.. यह कहना जल्दबाजी
आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल के मुताबिक, संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह कहना कि हालात काबू में आ रहे हैं, जल्दबाजी होगी। करीब 15 दिन से ज्यादा एक निर्धारित तादाद में अगर संक्रमित मिलते रहें और संख्या घटती रहे, तभी इसे राहत मान सकते हैं। उन्होंने लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव दिया है। कहा, कंटेन्मेंट जोन या बाजारों में संक्रमण तब तक नहीं रुकेगा जब तक खुद लोग बचाव को लेकर जागरूक नहीं होंगे। सिस्टम से ज्यादा लोगों को अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदार होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिनों में संक्रमण का ग्राफ
- दिन संक्रमित डिस्चार्ज सैंपल
- 23 अगस्त 80 22 1466
- 22 अगस्त 130 37 2138
- 21 अगस्त 133 22 2561
- 20 अगस्त 99 39 2844
- 19 अगस्त 92 23 2016
- 18 अगस्त 128 45 2853
- 17 अगस्त 125 30 2909
नोट: 23 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े
सैंपल की तादाद बढ़ा दी गई है। संक्रमितों की तादाद कम होना अच्छे संकेत हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के निर्देशों का प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मिलकर पालन कर रहे हैं। - डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ
विज्ञापन
जिले में अभी 74 फीसदी रिकवरी और चार फीसदी है संक्रमण की दर बरेली। कोरोना संक्रमितों की तादाद में कुछ कमी आने पर अफसर भले ही राहत की उम्मीद जता रहे हों मगर विशेषज्ञ अभी सात दिन और संक्रमण का ग्राफ देखने के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रहे हैं। उनके मुताबिक, सात दिनों में संक्रमण की दर में करीब छह फीसदी तक गिरावट दर्ज हुई है जो अच्छे संकेत हैं फिर भी अगर लोग बचाव के प्रति लापरवाह हुए तो संक्रमण की दर फिर से बढ़ने की आशंका है।