फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No helmet-no fuel did not show any significant effect on the first day

Bareilly News: नो हेलमेट-नो फ्यूल का पहले दिन नहीं दिखा खास असर

Tue, 02 Sep 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
No helmet-no fuel did not show any significant effect on the first day
बरेली। नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान का पहले दिन खास असर नहीं दिखा। काफी संख्या में बाइक सवार बिना हेलमेट के ही पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने पहुंचते रहे। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने अभियान भी चलाया। इस दौरान 98 वाहनों के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार से नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान की शुरुआत की गई है। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बाद भी कई पेट्रोल पंप पर चोरी छिपे बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल दिया जाता रहा। कुछ पेट्रोल पंपों पर टीमों की मौजूदगी के कारण बिना हेलमेट के आने वालों को पेट्रोल देने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि सोमवार को कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पेट्रोल पंपों पर यह नियम लागू करने से लोगों की मजबूरी बनेगी और धीरे-धीरे हेलमेट पहनने की आदत विकसित होगी। उन्होंने बताया कि अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



--------
बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे, चालान कराकर वापस लौटे
अभियान को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्रचार-प्रसार भी किया। पेट्रोल पंपों पर इस संबंध में होर्डिंग्स भी लगवाए गए। इसके बाद भी काफी संख्या में दोपहिया वाहन चालक नहीं चेते। स्पष्ट आदेश के बाद भी बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने पहुंचे। जिन स्थानों पर परिवहन और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौजूद थीं वहां इन वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed