Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No fan, no water, facilities locked, dirty drain flowing at the bus stand

Bareilly News: पंखा न पानी, सुविधाओं पर ताला, बस अड्डे पर बह रहा गंदा नाला

Thu, 15 May 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
No fan, no water, facilities locked, dirty drain flowing at the bus stand
बरेली। परिवहन मंत्री के निरीक्षण के 48 घंटे बाद भी सेटेलाइट बस अड्डे की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुई हैं। वहां ना तो पानी की उचित व्यवस्था है, न ही पंखों का इंतजाम। भीषण गर्मी में यात्री उबल रहे हैं। दिव्यांगों को मुहैया कराई जाने वाली व्हीलचेयर कबाड़ की दुकान में बंद है। मंत्री की हिदायत के बावजूद न तो अनाउंसमेंट शुरू नहीं हो सका, न ही नाले की सफाई कराई गई। बदबू के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। बुधवार को व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई तो यह हकीकत सामने आई। पेश है एक रिपोर्ट...।
विज्ञापन


शाम 6:20 बजे
एआरएम, कैश काउंटर और स्टेशन अधीक्षक, तीनों ही कार्यालयों की कुर्सियां खाली मिलीं। कैश काउंटर के दरवाजे पर कुंडी लगी थी। कैमरे को देखकर एक कर्मचारी आकर कैश काउंटर पर बैठ गया। उससे व्हीलचेयर के बारे में पूछा तो कहा कि बराबर वाले कमरे में है। कर्मचारी ने कमरे में लगे शटर को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह जाम था। दो लोगोें की मदद से शटर खुल सका। दुकान में कबाड़ के बीच व्हीलचेयर रखी थी। कर्मचारी ने बताया कि एक व्हीलचेयर पहले चोरी हो चुकी है। कोई मांगता है तो यहीं से निकालकर देते हैं। बस अड्डे पर रैंप की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन


शाम 6:30 बजे
कैंटीन की लाइटें जल रही थीं, पर यात्रियों के लिए लगाए गए 10 पंखे बंद पड़े थे। वहां बैठे यात्री पसीना पोंछ रहे थे। वहां मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर काफी समय से खराब है। जनरेटर से पंखे और अन्य इंतजाम चल रहे हैं। अभी कुछ समय पहले ही जनरेटर बंद कराया है। कैंटीन और अन्य दुकानों के पास डबल कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम 6:35 बजे
कैंटीन के बगल में बने शौचालय पर लगे बोर्ड पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लिखा है, पर वहां सुविधाओं के बदले वसूली की जा रही है। वहां मौजूद कर्मचारी से पूछा कि क्या दिव्यांगों से भी रकम वसूली जाती है? इस पर उसने कहा कि शौचालय पेड है। दिव्यांगों की हालत देखकर तय किया जाता है कि रुपये लेने हैं या नहीं। बस अड्डे पर दिव्यांगों के लिए कोई दूसरा शौचालय नहीं है।

शाम 6:40 बजे
पूछताछ और अनाउंसमेंट काउंटर पर बैठा एकमात्र कर्मचारी मोबाइल फोन चला था। बाकी कुर्सियां खाली थीं। अनाउसमेंट न होने की वजह पूछी तो कहा कि बिजली नहीं है। उपकरण के बैटरी से संचालित होने का हवाला देने पर वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद सुपरवाइजर आए तो वहां अनाउंसमेंट शुरू हो सका। संवाद



--
मैं लखनऊ बैठक में आया हूं। नदारद रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस दिया जाएगा। काफी समय से जनरेटर से काम चल रहा है। इसे आधे घंटे के लिए बंद करना होता है। बृहस्पतिवार तक नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा। सीवर को लेकर जेई से बात हुई है। सकर मशीन लगाकर सफाई कराई जाएगी। निरंतर अनाउंसमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं। - अरुण कुमार वाजपेयी, एआरएम रुहेलखंड डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed