{"_id":"67500c7c3277544c040bf839","slug":"no-external-teachers-now-researchers-will-conduct-exams-in-bareilly-college-bareilly-news-c-4-bly1015-533727-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाहरी शिक्षक नहीं, बरेली कॉलेज में अब शोधार्थी कराएंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाहरी शिक्षक नहीं, बरेली कॉलेज में अब शोधार्थी कराएंगे परीक्षा
Wed, 04 Dec 2024 01:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में 150 से अधिक शोधार्थी हैं। इस बार स्नातक व परास्नताक परीक्षाओं में उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। शोधार्थियों को प्राचार्य और सुपरवाइजर की संस्तुति पर ही अवकाश दिया जाएगा। प्राचार्य कार्यालय में मंगलवार को हुई शोध विकास समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब तक परीक्षाओं में कुछ ही शोधार्थी ड्यूटी करते थे। इस वजह से कॉलेज को बाहरी शिक्षकों का सहारा लेना पड़ता था।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हासिल करने वाले विद्यार्थी नामांकन के 10 दिन के अंदर नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश अग्रवाल और डॉ. हनुमान वर्मा को दस्तावेज उपलब्ध कराएं। इससे यूजीसी के लिंक और पोर्टल पर उन्हें जोड़ा जा सकेगा। जेआरएफ व शोध फेलोशिप पाने वाले शोधार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति जरूरी है।
कोर्स वर्क में शोधार्थियों को दो दिनों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति से छूट दी जाएगी, क्योंकि इसके लिए वह विश्वविद्यालय जाएंगे। पिलग्रिज्म रिपोर्ट के लिए भौतिकी विभाग के प्रो. एके सिंह को अधिकृत किया गया है। प्रोजेक्ट को जमा करने से पूर्व शोधार्थी इसे प्राचार्य कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान संयोजक प्रो. संगीता सिंह, प्रो. वीपी सिंह, प्रो. राजेंद्र सिंह, प्रो. एमबी कलहंस, प्रो. एसी त्रिपाठी, प्रो. नीलम गुप्ता, प्रो. वंदना शर्मा आदि मौजूद रहीं।