फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No entry of heavy vehicles in the city from tomorrow on Chhath

Bareilly News: छठ पर कल से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Sun, 26 Oct 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
No entry of heavy vehicles in the city from tomorrow on Chhath
बरेली। छठ पर्व पर शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी यातायात ने संबंधित डायवर्जन प्वाइंट पर पुलिस स्टाफ की तैनाती कर इसे पूरी तरह प्रभावी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

27 और 28 अक्तूबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। पर्व पर महिलाएं रामगंगा और अन्य घाटों पर पूजन करेंगी। इसलिए 27 अक्तूबर को दोपहर एक बजे से 28 अक्तूबर की सुबह नौ बजे तक भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है। एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि मुरादाबाद, रामपुर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर पीलीभीत, नैनीताल और लखनऊ की तरफ जाएंगे। लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर पीलीभीत, नैनीताल और रामपुर की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत और बरेली से बदायूं की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर फरीदपुर, दातागंज और देवचरा होकर गुजरेंगे। लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन फरीदपुर, दातागंज और देवचरा होकर बदायूं की तरफ जाएंगे। वहीं बदायूं की तरफ से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन इसी रूट से जाएंगे। एसपी यातायात ने बताया कि बुखारा मोड़, चौपुला पुल, देवचरा से रामगंगा पुल की तरफ सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed