फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   No-entry in ATMs for colds and colds

सर्दी-जुकाम वालों के लिए एटीएम में नो-एंट्री

Wed, 25 Mar 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
No-entry in ATMs for colds and colds
एटीएम के अंदर नहीं है सैनेटाइजर की व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला।

एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम के बाहर चस्पा लिया नोटिस

विज्ञापन
बरेली। कोरोना के संक्रमण के खतरे के बावजूद कई बैंक खुले तो हैं लेकिन उनमें बचाव को लेकर काफी एहतियात बरता जा रहा है। कई बैंकों के एटीएम में सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। इसके अलावा दोपहर दो बजे तक खुल रही बैंक शाखाओं में इक्का-दुक्का कस्टमर आ रहे हैं। ज्यादातर बैंकों में ग्राहकों के लिए सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी कर दी गई है।

कचहरी के पास एसबीआई के एटीएम में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसमें निर्देश है कि यदि आप सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं तो एटीएम लॉबी का प्रयोग न करें। एटीएम लॉबी के अंदर खांसते और छींकते समय अपनी नाक व मुंह को टिशू या आस्तीन से ढक लें। एटीएम व सीडीएम व पास प्रिंटिंग के प्रयोग करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें। इसके अलावा नोटिस में कई और भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जरूरी सेवाओं में शामिल होने की वजह से बैंकें तो खुल रही हैं लेकिन उसमें आधे से कम स्टाफ आ रहा है। यहां ग्राहकों की संख्या भी लगभग न के ही बराबर है। संक्रमण के खतरे से बचने के लिए स्टाफ भी मुंह पर मास्क और हाथों में बार-बार सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसबीआई मुख्य शाखा सहित कई बैंक शाखाओं में मेन गेट के बाहर ही ग्राहकों व स्टाफ के लिए सैनिटाइजर का इंतजाम कर दिया गया है। यही हाल दूसरी बैंकों का भी है। चूंकि बैंकों में पब्लिक के लिए दोपहर दो बजे तक ही काम होना है। इसलिए यहां जल्द सन्नाटा भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed