{"_id":"68250a663d4cbafc2e0fc74e","slug":"no-coach-no-mat-boxing-is-taking-place-in-a-dilapidated-ring-bareilly-news-c-4-bly1034-640009-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोच न मैट, जर्जर रिंग में ढेर हो रही बॉक्सिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोच न मैट, जर्जर रिंग में ढेर हो रही बॉक्सिंग
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम की बॉक्सिंग रिंग बदहाल है। मैट तक का इंतजाम नहीं है। सेफ्टी कॉर्नर पर भी लोहे को कवर नहीं किया गया है। वर्षों से खुले में सड़ रही रिंग को हॉस्टल के सामने शेड के नीचे शिफ्ट तो कर दिया गया, पर बदइंतजामी वहां भी हावी है।
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच की नियुक्ति भी नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को उचित अभ्यास नहीं मिल पा रहा है। वे खुद को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार नहीं कर पा रहे हैं।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खुले में रखी बॉक्सिंग रिंग मौसम की मार से बदहाल हो चुकी है। वर्ष 2018 में बनी रिंग धीरे-धीरे उपयोग से बाहर होती चली गई।
नतीजा, खिलाड़ियों की संख्या भी लगातार घटती रही। अब सात साल बाद इसे शेड में शिफ्ट तो कर दिया गया, पर इसका रख-रखाव ठीक से नहीं किया गया।
अब अधिकारी जिस सुस्ती से काम कर रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि कोच की नियुक्ति में भी कई साल लग जाएंगे। संवाद