फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   no clue of missing teenager of Shahjahanpur written in letter found from sweater about drowning in river

मम्मी-पापा मुझे माफ करना: एक लड़का मेरे आगे पीछे घूमता था...पत्र में लिखा- इसलिए नदी में कूदकर जान दे रही हूं

Wed, 22 Feb 2023 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Feb 2023 09:49 AM IST
सार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना इलाके के एक गांव से लापता युवती का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं, उसके स्वेटर से मिले पत्र में युवती ने नदी में डूबने की बात लिखी है।

विज्ञापन
no clue of missing teenager of Shahjahanpur written in letter found from sweater about drowning in river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता 16 वर्षीय किशोरी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस को किशोरी के स्वेटर से एक पत्र मिला है, इसमें गांव के ही एक लड़के के पीछा करने पर नदी में डूबने की बात लिखी है। 
विज्ञापन


शारदा नहर के किनारे पुलिस को लोटा, सिंदूर, बेलपत्र और अन्य सामान भी मिला है। पुलिस का दावा है कि किशोरी किसी के साथ चली गई है। गुमराह करने के लिए घटना को दूसरा रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को कक्षा आठ की छात्रा गायब हो गई थी। तलाश के दौरान पुलिस ने गांव के पास से गुजर रही शारदा नहर के दमगड़ा पुल से छात्रा का स्वेटर और चप्पलें बरामद की थीं। मंगलवार सुबह पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के अनुसार, स्वेटर में एक पत्र मिला है। इसमें गांव के युवक के पीछा करने पर नदी में डूबने की बात लिखी गई है। पत्र को लाल पेन से लिखा गया है। पिता के अनुसार, शारदा नहर के किनारे एक लोटा, सिंदूर, बेल पत्र आदि सामान भी मिला है।
 

उचौलिया तक की बेटी की तलाश

पिता ने मंगलवार को नहर में काफी दूर तक बेटी को तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। उसने उचौलिया गांव तक नहर में तलाश की। ग्रामीणों ने बताया कि एक तांत्रिक भी गांव में आता था। उसकी भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच को शुरू कर दी है।
 

पिता को संबोधित है पत्र
जब मैं पढ़ने जाती थी तो एक लड़का मेरे आगे पीछे घूमता था। एक दिन उसने मुझे बुलाया। उससे मिलने के बाद मुझे बहुत खराब लगा। फिर मैं स्कूल पढ़ने नहीं गई। लड़के के परिवार वाले अधिक हैं, आप अकेले हैं और फिर परिवार वाले भी साथ नहीं दे रहे थे। आप की हालत भी ऐसी नहीं है इसलिए हमने अपनी जान दे दी।

लड़की की तलाश किया जा रहा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। तंत्र-मंत्र जैसा रूप देने का प्रयास किया गया है।-एस.आनंद, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed