{"_id":"68b4bb08b340f907a00d06dc","slug":"no-action-taken-against-cafe-operator-hindu-organizations-expressed-anger-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104888-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैफे संचालक पर कार्रवाई नहीं, हिंदूवादी संगठनों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैफे संचालक पर कार्रवाई नहीं, हिंदूवादी संगठनों ने जताया रोष
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के एक कैफे में छात्रा के बेसुध हालत में मिलने के मामले में रविवार को भी कैफे संचालक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई।
हिंदूवादी संगठनों के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव की नाबालिग छात्रा को उसी के गांव का दूसरे समुदाय का युवक बाइक पर बैठा कर ले गया था। उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था, जिसको पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी, जो अस्त व्यस्त हालत में ट्रक यूनियन रोड स्थित एक कैफे में मिली थी।
पुलिस ने कैफे संचालक को हिरासत में रखा हुआ है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर तमाम हिंदू संगठनों में गुस्सा है। हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर कैफे संचालक के खिलाफ संगीन धाराओं में कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश प्रचारक ठाकुर राजकमल सिंह ने कैफे संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि कैफे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। कस्बे के सभी कैफे बंद करा दिए हैं। बगैर कैमरे के कोई भी कैसे नहीं चलने दिया जाएगा। संवाद