फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nktia litter from the river bridge builder

नकटिया नदी को कूड़े से पाट रहे बिल्डर

Sat, 06 Feb 2016 01:30 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 06 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nktia litter from the river bridge builder
बरेली। नकटिया नदी के किनारे की जमीन पर बिल्डरों की नजर लग गई है। नहर पर कालोनियां बना चुके बिल्डर अब नकटिया नदी को कूड़े से पाटने में लग गए हैं। चार कालोनियों से कूड़े का ढेर और सीवर का पानी नदी में पहुंचाया जा रहा है। इससे नदी का पानी प्रदूषित होकर काले रंग का हो गया है। डोहरा से हरूनगला तक नदी गायब होकर नाले में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

बीसलपुर रोड पर ग्रीन पार्क, गोल्डन ग्रीन पार्क और ग्रीन पार्क एक्सटेंशन  का प्रतिदिन सैकड़ों टन कूड़ा  नदी के किनारे डाला जा रहा है। कालोनियों के पीछे  लोहे का गेट  सिर्फ कूड़े के ठेले नदी के किनारे ले जाने के लिए खोला जाता है। कूड़ा ठेकेदार मुकेश अपने कर्मचारियों से इन कालोनियों का कूड़ा प्रतिदिन नदी में डलवा रहे हैं। कालोनियों का सीवर भी नदी की ओर खुला है। सीवर का पानी नदी में मिलकर उसे हद दर्जे तक प्रदूषित कर चुका है। सुपरसिटी कालोनी के पीछे एक बिल्डर ने नदी के किनारे तक कूड़े से पाटकर उस पर कालोनी बनाने का काम शुरू कर दिया है। डोहरा से हरूनगला और महानगर कालोनियों के आस-पास नकटिया नदी की जमीन कूड़े के ढेर में तब्दील होकर गायब हो चुकी है। इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बीडीए की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


बला टाल रहे जिम्मेदार
‘यहां नगर निगम कूड़ा नहीं उठवाता। प्राइवेट बिल्डरों को कूड़ा नदी में डालने से रोकने का काम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का है। पीसीबी को इसके लिए कदम उठाने चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम

‘कूड़ा इकट्ठा होने से नदी में प्रदूषण हो रहा है तो उसे नगर निगम को रोकना चाहिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जिम्मेदारी कूड़ा उठवाना नहीं है।’ आरके त्यागी, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed