फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nine-year-old girl misdeeds on the pretext of showing her mobile phone accused arrested in Bareilly

Bareilly News: मोबाइल फोन दिखाने के बहाने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 12:53 PM IST
सार

बरेली के अलीगंज से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
nine-year-old girl misdeeds on the pretext of showing her mobile phone accused arrested in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के अलीगंज क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची को मोबाइल फोन दिखाने के बहाने अपने मकान की छत पर ले जाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बच्ची को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम पड़ोस में खेल रही नौ वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक मोबाइल फोन दिखाने के बहाने अपने मकान की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची अपने घर पहुंची और बेहोश हो गई। बच्ची को परिजन डॉक्टर के पास ले गए। 
विज्ञापन


दरिंदगी के बाद हत्या: गला दबाया...जबड़ा तोड़ा, फोड़ीं आंखें, देहरादून में यूपी की किशोरी को प्रेमी ने मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के बाद बच्ची को होश आया तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। बताते हैं कि आरोपी दूर के रिश्ते में बच्ची का भाई लगता है। बच्ची गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा की छात्रा है। थानाध्यक्ष राम रतन सिंह ने बताया कि युवक बाहर भागने की फिराक में था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed