फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरिंदगी के बाद हत्या: गला दबाया...जबड़ा तोड़ा, फोड़ीं आंखें, देहरादून में यूपी की किशोरी को प्रेमी ने मार डाला

Sat, 01 Feb 2025 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 01 Feb 2025 08:53 AM IST
सार

प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी को ले जाने वाला मुख्य आरोपी आसिफ पहले उसे देहरादून लेकर गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Sexual Harassment teenager was murdered within 24 hours of reaching Dehradun
दरिंदगी के बाद किशोरी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के निघासन के पढुआ थाने के एक गांव की रहने वाली किशोरी की देहरादून में दुष्कर्म के बाद बर्बरता से हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह सात बजे किशोरी का शव गांव लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, लोगों का तांता लग गया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। परिजन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर दोपहर करीब ढाई बजे मनाया। शव को अंतिम संस्कार के लिए जब खेत में पहुंचाया गया तो ऐन वक्त पर मृतका के पिता मौके से हट गए। लोगों ने तलाश की मौके पर लेकर गए, तब जाकर अंतिम संस्कार हुआ। 


इस सनसनीखेज घटना में कुल 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें मुख्य आरोपी आसिफ को बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किए जाने के साथ ही पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें शमशाद, रज्जब, जिब्राइल, जुबेर व मकबूल शामिल हैं। अभी सात आरोपी फरार बताए गए हैं।
Lakhimpur Kheri Sexual Harassment teenager was murdered within 24 hours of reaching Dehradun
girl murder case - फोटो : अमर उजाला
देहरादून पहुंचने के 24 घंटे के भीतर ही कर दी किशोरी की हत्या
प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी को ले जाने वाला मुख्य आरोपी आसिफ पहले उसे देहरादून लेकर गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, किशोरी 25 जनवरी को आरोपी के साथ गई थी। परिजनों ने भी इस बात की पुष्टि की, लेकिन पुलिस के दबाव के बाद घटना 26 की दर्शायी गई। पुलिस ने 27 जनवरी को आसिफ के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की। 
Lakhimpur Kheri Sexual Harassment teenager was murdered within 24 hours of reaching Dehradun
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
शव मिलने के बाद 13 लोगों को नामजद किया और पॉक्सो समेत अपहरण, गैंगरेप, आदि संगीन धाराओं में रिपोर्ट लिखाई गई। शुक्रवार को पुलिस को फिर तहरीर दी गई, जिसमें तीन महिलाओं के अलावा एक और नाम भी शामिल है। हालांकि देहरादून पहुंचने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी युवती की हत्या करते हुए शव जंगल में फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Sexual Harassment teenager was murdered within 24 hours of reaching Dehradun
लखीमपुर खीरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पहले गला दबाया, फिर दोनों आंखें फोड़ी शिनाख्त छिपाने के लिए उठाया कदम
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किशोरी को गांव से ले जाने के बाद एक आरोपी जिब्राइल उसे देहरा देहरादून स्थित अपने घर पर लेकर गया। पुलिस ने 26 जनवरी की रात में ही मुख्य आरोपी आसिफ के पिता को पूछताछ के लिए बुला लिया। पकड़े जाने की आशंका होने पर आरोपियों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके चेहरे पर प्रहार किया, उसका जबड़ा तोड़ दिया। बाद में दोनों आंखें फोड़ दीं। हालांकि पुलिस दुष्कर्म जैसी घटना न होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Sexual Harassment teenager was murdered within 24 hours of reaching Dehradun
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बढ़ेंगे तीन महिला आरोपियों के नाम 
एएसपी नैपाल सिंह ने मृतक किशोरी के परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पिता की तहरीर पर तीन महिला आरोपियों के नाम और बढ़ाए जाएंगे।

घटना में कुल 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। तीन नाम और मृतका के पिता ने दिए हैं, जो बढ़ाए जाएंगे। छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति-व्यवसथा कायम है। पुलिस तैनात है। -नैपाल सिंह, एएसपी पश्चिमी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed