फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine trains including six specials were cancelled, 21 trains made to wait

Bareilly News: छह विशेष समेत नौ ट्रेनें रहीं निरस्त, 21 ट्रेनों ने 18 घंटे तक कराया इंतजार

Tue, 02 Jul 2024 05:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Nine trains including six specials were cancelled, 21 trains made to wait
बरेली। दो रेलखंडों में चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण सोमवार को बरेली होते हुए गुजरने वाली छह विशेष समेत नौ ट्रेनें निरस्त रही। दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश के कारण 21 ट्रेनों ने यात्रियों को 18 घंटे तक इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोंडा-बुढ़बल और नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंडों में ब्लॉक के कारण सोमवार को 04058 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, 05055 लालकुआं-वाराणसी, 05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी, 05024 आनंद विहार-गोरखपुर, 05532 आनंद विहार-रक्सौल और 04679 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गुवाहाटी विशेष ट्रेन, 14618 अमृतसर-पूर्णिया एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस व 22423 गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट को निरस्त कर दिया गया। दूसरी ओर 04067 दरभंगा-दिल्ली विशेष ट्रेन 18 घंटे की देरी से बरेली आई। 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, 04079 वाराणसी-दिल्ली विशेष ट्रेन पांच घंटे, 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस दो घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक घंटे, 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

इसके अलावा 04624 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी विशेष ट्रेन ने चार घंटे, 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक घंटे, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस चार घंटे, 22541 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ दो घंटे, 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस चार घंटे, 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटे, 15909 अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित ट्रेनों में सोमवार को 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 22542 गरीब रथ एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed