फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine proposals will be discussed in the District Panchayat Board meeting today.

Bareilly News: आज जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में नौ प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Wed, 08 Oct 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Nine proposals will be discussed in the District Panchayat Board meeting today.
सहमति बनी तो जिले के विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन

बरेली। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार दोपहर 12 बजे से जीआईसी ऑडिटोरियम में हो रही है। इस बैठक में नौ प्रस्ताव पर सदस्यों के बीच विस्तार से चर्चा होगी। सदस्यों की सहमति पर संबंधित प्रस्ताव पर मोहर लगने से जिले में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

अपर मुख्य अधिकारी डॉ. नीतू सिंह सिसोदिया ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्हें बताया कि बोर्ड बैठक में वर्ष 2025-26 की अनुपूरक कार्ययोजना की स्वीकृति पर चर्चा की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 की कर प्रस्तावना सूची अनुमोदन पर विचार होगा। इसी तरह विधान परिषद, विधान सभा की विभिन्न समितियों से प्राप्त प्रस्ताव विभिन्न माध्यमिक से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण पर भी सदस्य समीक्षा करेंगे। बोर्ड बैठक में जिला उद्योग बंधु की बैठक में प्राप्त प्रस्तावों को स्वीकृति के लिए शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला पंचायत परिसर में स्थित काशीनाथ शर्मा पक्ष को पूर्व में आवंटित रास्ता दिए जाने के संबंध में अनुबंध में नवीनीकरण किए जाने पर विचार होगा। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के ऐसे करदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है अथवा गांव छोड़कर चले गए हैं, उन पर लगा संपत्ति एवं विभव कर 1000 रुपये तक है। ऐसे करदाताओं के संपत्ति एवं विभव कर बट्टे खाते में डाले जाने पर विचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed