फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine more malaria patients found in Ismailpur village of Majhgawan

Bareilly News: मझगवां के इस्माइलपुर गांव में मलेरिया के नौ मरीज और मिले

Mon, 11 Aug 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Nine more malaria patients found in Ismailpur village of Majhgawan
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के इस्माइलपुर गांव में फैला मलेरिया रोग का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को सीएचसी से गांव पहुंची टीम ने शिविर लगाकर जांच की, जिसमें नौ पाॅजटिव मलेरिया रोगी मिले। गांव में अब मलेरिया के सक्रिय रोगियों की संख्या 13 हो गई है, जो अन्य गांवों की तुलना में सर्वाधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इस्माइलपुर गांव में बुखार से दो युवकों 19 वर्षीय धीरपाल और 18 वर्षीय नितिन की कुछ घंटे के अंतराल में मृत्यु हो गई थी। इससे गांव में बीमारी को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है। रविवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में डॉ दिनेश यादव, डॉ. विपिन झा, हुमा खान, रूबी रस्तोगी, निशा खान, शाहनूर अंसारी, लता गौतम आदि स्वास्थ्य कर्मी गांव पहुंचे। चार टीमें बनाकर घर-घर जाकर जांच की गई। चारों टीमों ने 298 लोगों की जांच की। इनमें नौ पीवी पाॅजटिव रोगी मिले। एक रोगी मिक्स मलेरिया बुखार का मिला है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा, जिससे मच्छर न पनपने पाए। उन्होंने लोगों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदानी में सोने की सलाह दी। गांव की आशा वर्करों को नजर रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से किसी भी तरह के बुखार आदि की समस्या होने पर स्वास्थ्य केंद्र आकर जांच कराने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed