फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nine lakh rupees were duped by the pretext of a job in the army.

Bareilly News: सेना में नौकरी का झांसा देकर ठगे नौ लाख

Tue, 25 Nov 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh rupees were duped by the pretext of a job in the army.
आंवला। सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने एक युवक से नौ लाख रुपये ठग लिए। भर्ती के नाम पर उसे कोलकाता बुलाया और सेना के अस्पताल में उसका मेडिकल भी कराया। कई महीनों के बाद जब आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए तो पीड़ित ने थाना पुलिस में कप्तान के आदेश पर सोमवार को तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी सचिन प्रजापति ने बताया कि वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान साल भर पहले उसकी भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भरताना निवासी सचिन यादव से जान पहचान हो गई। सचिन यादव ने उससे कहा कि एक फौजी से मेरी जान पहचान है। एक फौजी के बहनोई आर्मी में नौकरी लगवा रहे हैं। उसने अपने साथी इस्लामाबाद गांव निवासी धमेंद्र यादव से मिलवाया।
विज्ञापन

धमेंद्र ने बताया कि कोलकाता में उसके बहनोई है। वे सेना में नौकरी लगवा देंगे। उसके बदले नौ लाख की मांग की। बेरोजगार युवक सचिन उनकी बातों में आ गया। पिछले साल जुलाई में रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद धमेंद्र यादव ने कोलकाता में सेना भर्ती होने शुरू होने का हवाला देकर व्हाट्सअप पर उसके सारे दस्तावेज मंगा लिए। कुछ दिनों बाद भर्ती के लिए कोलकाता बुलाकर वहां पर धमेंद्र यादव ने अपना बहनोई बताकर सेना की वर्दी पहने विजय सिंह नाम के व्यक्ति से सचिन को मिलवाया। उसके बाद सेना के अस्पताल में उसका मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वापस लौटने के कुछ दिनों बाद सचिन प्रजापति का पुलिस वेरिफिकेशन आया। उसके बाद जब वह दोबारा कोलकता पहुंचा तो उसे पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। तब तक आरोपी ने उससे चार लाख बैंक खाते में व पांच लाख नकदी ठग चुके थे। जब उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो वे झगड़ा व धमकी देने लगे।
इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कप्तान के आदेश पर आरोपी सचिन यादव, धमेंद्र यादव व विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed